spot_img

Jammu & Kashmir में Bihar के अग्निवीर की गोली लगने से मौत

spot_img
- Advertisement -
जम्मू कश्मीर में बिहार के सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के दोन गांव के रहने वाले शंभु यादव के पुत्र प्रदीप कुमार यादव अग्निवीर जवान प्रदीप कुमार यादव  (21) की संदिग्ध मौत हो गई है। सुबह परिवार से बात और शाम में मनहूस खबर आने से पूरा परिवार समेत गांव सन्न है।

बताया जाता है कि अग्निवीर जवान प्रदीप कुमार यादव की जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान संदिग्ध मौत उस दौरान हुई जब वह ड्यूटी पर तैनात थे और जवान को गोली लगी। गोली कैसी लगी, इसका (Agniveer from Bihar dies after being shot in Jammu and Kashmir) पता नहीं चल पाया।

- Advertisement -

प्रदीप यादव टांडा क्षेत्र के 24 फील्ड रेजीमेंट की सेंट्री पोस्ट पर तैनात थे। इधर, इस वारदात के बाद आर्मी के जवान सर्च अभियान में जुटे हैं। वहीं, जवान के बारे बताया जा रहा है कि वो जम्मू कश्मीर के अखनूर के टांडा इलाके में ड्यूटी पर तैनात थे, बीती रात जब वो अखनूर के टांडा इलाके में खड़े थे, तभी एकाएक गोली चलने की आवाज आई।

- Advertisement -

जब उनके बटालियन के साथी वहां पहुंचे तो देखा कि प्रदीप को गोली लगी हुई है। वह जमीन पर गिरे पड़े हैं। घटना के बाद प्रदीप को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, यह घटना मंगलवार की रात की बताई जा रही है।

- Advertisement -

वहीं, सेना ने क्षेत्र में आसपास के गांवों में और अखनूर-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात तक तलाशी अभियान भी चलाया। जिसके बाद भी अभी तक सेना या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस के अनुसार, मृत जवान का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद जांच में ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मामले में आतंकी हमले जैसा कुछ नहीं लग रहा। फिर भी सभी पहलुओं से जांच जारी है।

इधर, आर्मी हेड क्वार्टर ने मृतक प्रदीप के परिजनों को उसके मौत की सूचना दी तो इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों का कहना है कि प्रदीप 21 जनवरी 2022 को पहली बार जब सेना ज्वाइन करने पहुंचा था तब वह काफी खुश था।

प्रदीप कुमार यादव के बड़े भाई ने बताया कि मंगलवार को दिन में पारिवारिक कुछ बातें हुई थी। इसके बाद अचानक रात्रि में यह खबर आई कमांडेंट ने फोन कर बताया कि प्रदीप को गोली लगने से वह शहीद हो गए हैं। फिलहाल अग्निवीर प्रदीप के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है और लोग परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics बेऊर जेल में चना रहेगा, आना-जाना लगा रहेगा: नीरज कुमार के इस बयान से अनंत सिंह को लगा तगड़ा झटका!

Bihar Politics: पटना स्नातक सीट के चुनाव में जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के बीच तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है। नीरज कुमार ने अनंत सिंह के 'जमानत #BiharPolitics,#PatnaElection,#JDU

बुलडोजर से फूल बरसाकर अनंत सिंह ने JDU के खिलाफ खोला मोर्चा! बिहार में गरमाई सियासत -हाथी और DJ – निकला पर्चा

Bihar Politics: मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह ने JDU प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ जनसुराज के अनुज कुमार सिंह के लिए प्रचार किया। इस दौरान बुलडोजर से फूलों की बारिश और हाथी-डीज #AnantSingh,#BiharPolitics,#Mokama

मैथिली ठाकुर के नाम पर करोड़ों की ठगी! 2 साल बाद जागरण से दबोचा गया शातिर | पढ़िए -मास्टरमाइंड कैसे आया पुलिस की गिरफ्त...

Maithili Thakur Fraud: बेगूसराय में गायिका मैथिली ठाकुर के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार। मधेपुरा के जागरण कार्यक्रम से दबोचा गया संतोष कुमार, जिस #MaithiliThakurFraud,#BegusaraiCrime,#BiharPolice

Mithila Culture Booms In Darbhanga |दीपों से जगमगाते 11 छिद्र वाले घड़े, लोकधुनें और थिरकती युवतियां !- यही तो है मिथिला की अपनी पहचान...

Mithila Culture: जाले के राढ़ी पश्चिमी पंचायत में नवरात्र के दौरान झिझिया नृत्य से मिथिला की लोक-संस्कृति जीवंत हो उठी है. ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से 1993 से यहां मां दुर्गा #MithilaCulture,#JhijhiyaDance,#BiharNavratri