back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

फिर मिले बोधगया में 5 कोरोना पॉजिटिव, सभी थाईलैंड से लेकर आए हैं कोविड

spot_img
- Advertisement -

बोधगया में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बीच बोधगया पहुंचे थाईलैंड के पांच नागरिक कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इन सभी नागरिकों की जांच की गयी थी, जिसकी रिपोर्ट आयी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

रिपोर्ट के अनुसार इन सभी में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और अलर्ट हो गया है। गया में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बीत हफ्ते बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा बोधगया में एक महीने के प्रवास पर हैं। ऐसे में विभिन्न देशों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बोधगया आ रहे हैं। हालांकि, बाहर से आने वाले सभी श्रद्धालुओं की आरटी- पीसीआर जांच करायी जा रही है।

सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह के अनुसार जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ी है लेकिन चार संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। वर्तमान में गया में सक्रिय मरीजों की संख्या केवल 9 है। उन्होंने बताया कि इस सीजन में यहां अब तक केवल 25 संक्रमित मिले हैं, जिनमें 16 ठीक भी हो चुके हैं।

जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना की नियमित जांच की जा रही है। इसमें विदेशी लोग भी शामिल हैं। गया में कोरोना संक्रमित पाए गए विदेशी पर्यटकों को आइसोलेशन में रखा गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि उनमें कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। सभी संक्रमित विदेशी पर्यटकों की निगरानी की जा रही है और उनके संपर्क वाले लोगों की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स में Sanju Samson की एंट्री, क्या धोनी की विरासत संभालेंगे सैमसन?

Sanju Samson: आईपीएल प्रेमियों, क्या आप तैयार हैं एक ऐसे बदलाव के लिए जो...

जामिया एडमिशन: सुनहरा मौका, 30 नए कोर्स और फीस में बड़ी राहत

Jamia Admission: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए यह...

Bhagalpur High Court Bench: भागलपुर में हाई कोर्ट बेंच की मांग ने पकड़ा जोर, 100 दिन से जारी धरना, क्या झुकेगी सरकार?

High Court Bench: न्याय का तराजू भारी तो होता ही है, लेकिन पूर्वी बिहार...

Darbhanga News: ‘अंगूठे’ के क्लोन से Aadhaar Card का खेल, पढ़िए…₹400 तक की संगठित चक्रव्यूह!

Aadhaar Card: पहचान का जो दस्तावेज़ आपकी पहचान बताने के लिए बना था, वही...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें