spot_img

अब Social Media को हथियार बना लोगों की शिकायतें दूर करेंगी बिहार पुलिस, चल रहा काम… हो रहा मैकेनिज्म डेवलप, साथ में एक Warning भी

spot_img
- Advertisement -

बिहार पुलिस अब नए अवतार में है। अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के बीच आम लोगों को पुलिस से जोड़ने की मुहिम भी प्रशासनिक हलके में तेजी से हो रहा है। अब आम लोगों की सीधी शिकायत प्रशासन तक पहुंचे इसके लिए पुलिस सोशल मीडिया का सहारा लेगी। इससे शिकायत करने के लिए लोगों को थाने की चक्कर नहीं काटनी पड़ेगी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अभी यही शिकायत बिहार के हर कोने से आती है कि थाने में जाने के बाद भी पुलिस उनकी बातें नहीं सुनती। कई बार लोगों की शिकायतें दर्ज नहीं हो पाती।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Railway News: यात्रियों की भीड़ कम करेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे का बड़ा फैसला, बिहार समेत कई रूटों पर चलेंगी विशेष गाड़ियां

मगर अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया हैंडल यानी ट्विटर, फेसबुक या वाट्सअप से पर आप अपनी शिकायत कर सकेंगे। इन सोशल मीडिया हैंडल को यूजर फ्रेंडली बनाने और इनके माध्यम से मिलने वाली शिकायतों के तत्काल निबटारे को लेकर पुलिस मुख्यालय मैकेनिज्म डेवलप करने की तैयारी कर रही है।

एडीजी जेएस गंगवार ने कहा है कि पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया हैंडल्स से सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर मैकेनिज्म डेवलप करने में जुटे हैं। इसके अलावा ऐसे लोगों को भी चेतावनी दी गई है जो बिहार पुलिस के नाम से मिलते-जुलते वाट्सअप ग्रुप या फेसबुक ट्विटर अकाउंट चलाते हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर कई ऐसे अकाउंट बनाए गए हैं जो या तो बिहार पुलिस के किसी अधिकारी के नाम की होती है या प्रोफाइल में उनकी फोटो लगा दी जाती है। ऐसे लोगों को भी सावधान रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही उन्हें कहा गया है कि 1 जनवरी के बाद इस तरह के सारे अकाउंट बंद कर दें। ऐसा नहीं करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Bomb Threat:’इस्लामी शुक्रवार क्राइस्ट’ का आया E-mail…13 IED-RDX से बिहार विधानसभा और पटना कोर्ट को उड़ाने की धमकी

Bihar Bomb Threat: बिहार में एक सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सकते में...

Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ, बिहार से दिल्ली तक हलचल, बदलेंगे सियासी समीकरण?

Nitish Kumar Rajya Sabha: क्या नीतीश कुमार अब दिल्ली की सियासत में अपनी नई...