
नया साल में बिजली महंगी हो सकती है। इसके लिए बिजली विभाग कई बदलाव कर करने जा रही हैं। बिजली कंपनी ने घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली दर में 2.56 रुपए से लेकर 3.40 रुपए तक प्रति यूनिट बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। इसे लेकर विद्युत विनियामक आयोग 20 जनवरी से सुनवाई करेगी। इससे ग्रामीण के डबल और शहरी के डलब से भी ज्यादा का झटका लगेगा। पढ़िए पूरी खबर
उपभोक्ताओं और बिजली कंपनी का पक्ष सुनने के बाद फैसला रिजर्व होगा। एक मार्च तक अपना फैसला आ जाएगा, जो भी निर्णय लिया जाएगा उसे 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक लागू होगा। बिजली कंपनियों की ओर से 2.56 रुपये से लेकर 3.40 रुपए तक प्रति यूनिट बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।
ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं के फिक्स चार्ड में डबल और शहरी उपभोक्ताओं के फिक्स चार्ड में डबल से भी ज्यादा बढ़ोतरी होगी। शहरी व्यवसायिक कनेक्शन के लिए 180 रुपए से लेकर 400 रुपए तक का फिक्स्ड चार्ज बढ़ाने का प्रस्ताव है। फिलहाल 152 यूनिट बिजली खर्च करने पर 100 रुपए फिक्स्ड चार्ज है लेकिन बढ़ने के बाद 250 रुपए हो जाएगा।
जनसुनवाई में कोई भी आम उपभोक्ता अपना पक्ष आयोग के सामने रख सकता है | विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 20 को बाल्मिकीनगर, 24 को कैमूर, 27 को भागलपुर, 1 फरवरी को अरवल, 10 को पूर्णिया और 17 फरवरी को पटना में जनसुनवाई होगी |आयोग के अध्यक्ष और सदस्य उपभोक्ताओं के पक्ष के साथ साउथ बिहार और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अधिकारियों का पक्ष सुनेंगे।







