back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

उत्पाद टीम ने जैसे ही शराब और तारी के साथ महिला को दबोचा, पीछे से शुरू हो गई पत्थरबाजी, पुलिस टीम पर हमले में SI समेत 3 पुलिसकर्मी जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय से बड़ी खबर है जहां जिले में एक बार फिर शराब कारोबारियों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इसमें एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल बाजार का है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने छापेमारी में वहां से महुआ शराब और तारी बरामद किया था। इसके बाद जैसे ही एक महिला को हिरासत में लिया गया कि तभी पीछे से माफियाओं के गुर्गों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।
इसमें एसआई प्रमोद कुमार को भी सिर में गंभीर चोटें आई और उनके साथ दो पुलिस के जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

- Advertisement -

उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि उत्पाद पुलिस को सूचना मिली थी कि मंझौल बाजार में धड़ल्ले से अवैध देसी, विदेशी शराब और ताड़ी का धंधा किया जा रहा है।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम उक्त स्थल पर छापेमारी करने गई थी। पुलिस ने छापेमारी में महुआ शराब और ताड़ी भी बरामद किया। साथ ही एक महिला को भी हिरासत में लिया गया लेकिन तभी पीछे से कारोबारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।

- Advertisement -

हमले में एसआई प्रमोद कुमार के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं एसआई पंकज कुमार और गृहरक्षक रतीश कुमार चोटिल हो गए। इसके बाद हिरासत में लिए गए महिला को लेकर उत्पाद विभाग की टीम किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से वापस लौटी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sachin Tendulkar: जब मास्टर ब्लास्टर ने पीएम मोदी और सोनिया गांधी को दिया खास निमंत्रण!

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में...

आधुनिकता की उड़ान: बिहार के पशु चिकित्सालयों में लगेंगे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड,Bihar Veterinary Services बनेगा आधुनिक

Bihar Veterinary Services: दशकों से पशुपालकों के लिए अपने मूक साथी का इलाज किसी...

Govinda News: बेटे को समर्थन न देने के आरोपों पर ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा ने खोली अपनी जुबान

Govinda News: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा, जिन्होंने अपनी फिल्मों से दशकों तक...

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने PM मोदी और सोनिया गांधी से की मुलाकात, क्या है वजह?

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें