spot_img

पॉक्सो केस में Court का बड़ा आदेश, पुलिस पदाधिकारी और लेडी डॉक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

spot_img
- Advertisement -
संतोष पांडेय, भागलपुर, देशज टाइम्स। गवाही से बच रहे दारोगा-लेडी डॉक्टर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हो गया है। पॉक्सो केस में कोर्ट ने गिरफ्तारी का आदेश दिया है।

पॉक्सो के विशेष जज पन्ना लाल की अदालत ने डॉक्टर और पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध आदेश जारी किया। भागलपुर एसएसपी को दोनों को गिरफ्तार कर एक नवंबर को कोर्ट में गवाही के लिए हाजिर करने का आदेश दिया। वहीं, सिविल सर्जन अंजना कुमारी ने बताया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। पता लगा रही हूं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,यह मामला नाथनगर थाना क्षेत्र में तीन जुलाई 2019 को घटना घटित हुई थी। नौवीं की छात्रा को अपने घर बुलाकर आरोपी अश्विनी ने दुष्कर्म किया था। छात्रा ने अपने परिजन को पूरी जानकारी दी। गांव में पंचायत हुई। आरोपी के पिता ने बेटे की शादी पीड़िता से कराने की बात कही पर उससे पीछे हट गया। उसके बाद पीड़िता के पिता ने केस दर्ज कराया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने भागलपुर एसएसपी को पत्र लिख कहा है कि दोनों को गिरफ्तार कर एक नवंबर को कोर्ट में गवाही के लिए प्रस्तुत किया जाए। पॉक्सो के विशेष जज पन्ना लाल की अदालत ने सोमवार को डॉक्टर और पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध आदेश जारी किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Dowry Murder News: मुंगेर की बेटी की भागलपुर में संदिग्ध मौत, बांस के फंदे पर लटकी मिली लाश, पति फरार... दो घंटे पहले फोन पर बात और फांसी!

नाथनगर में वर्ष 2019 में दर्ज पॉक्सो कांड में तत्कालीन महिला डॉक्टर और कांड में जांच करने वाली एवं वर्तमान में सिविल सर्जन अंजना कुमारी को गवाही के लिए आना था। अभियोजन की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि गवाही की प्रत्येक तारीख पर डॉक्टर को गवाही के लिए आने की सूचना दी गई पर वे नहीं पहुंची। पढ़िए पूरी खबर

भागलपुर की सिविल सर्जन अंजना कुमारी और जगदीशपुर थाना के तत्कालीन दारोगा और वर्तमान में बांका में पदस्थापित अखिलेश वर्मा के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इन दोनों को पॉक्सो के तहत दर्ज दो मामलों में गवाही देने के लिए नहीं आने पर गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

वहीं, सिविल सर्जन को लेकर नाथनगर थाना में दर्ज कांड में जबकि दारोगा को जगदीशपुर थाना में दर्ज कांड को लेकर गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है। सिविल सर्जन और दारोगा को एक नवंबर को कोर्ट में गवाही के लिए प्रस्तुत करने को कोर्ट ने कहा है।

इसके आलावा दूसरा मामला जदगशीपुर थाना में दर्ज कांड का है। अभियोजन की तरफ से कोर्ट को बताया गया है कि पॉक्सो कांड के अनुसंधानकर्ता और वर्तमान में बांका जिले में पदस्थापित दारोगा अखिलेश वर्मा को गवाही के लिए मोबाइल पर सूचना दी गई पर वे नहीं आए।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Shravani Mela News: श्रावणी मेले को लेकर बड़ा खुलासा! मुख्यमंत्री की सीधी निगरानी, कांवरियों को मिलेगी खास सुविधा

कोर्ट ने उक्त दारोगा के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर भागलपुर एसएसपी के द्वारा बांका एसपी को लिखा और दारोगा को गिरफ्तार कर एक नवंबर को कोर्ट में प्रस्तुत करने को कहा है।

इधर, इस मामले पर सिविल सर्जन अंजना कुमारी ने कहा कि मुझे गवाही के लिए जब भी सूचना मिलती है जरूर जाती हूं। उक्त मामले में गवाही को लेकर मुझे कोई सूचना ही नहीं मिली है। देखूंगी कि कौन सा मामला है और गवाही के लिए सूचना आई है या नहीं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Lakhisarai Bridge News: लखीसराय: ओवरब्रिज में दरारें देख मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा फैसला, लोगों में हड़कंप, जानिए क्या होगा अब!

लखीसराय बाईपास रेल ओवरब्रिज में दरारों की खबर से चिंता बढ़ी। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमि#LakhisaraiNews,#BiharBridge,#VijayKumarSinha

Bhagalpur Delivery News: डॉक्टर थे नदारद, नर्स ने करा दी डिलीवरी, नवजात की मौत…जिम्मेदारी को लेकर खींचतान, मगर कोई लौटा पाएगा मां की सूनी...

Bhagalpur Delivery News: भागलपुर के नाथनगर रेफरल अस्पताल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां डॉक्टर के बदले नर्स द्वारा डिलीवरी कराए जाने के बाद एक नवजात#BhagalpurNews,#NewbornDeath,#HospitalNegligence

Samastipur Weather News: समस्तीपुर में मॉनसून से पहले मौसम का मिजाज! पूसा की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, तापमान में आई गिरावट

समस्तीपुर में मॉनसून से पहले मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 13 जून 2026 की मौसम रिपोर्ट जारी की, जिसमें तापमान, आर्#SamastipurWeather,#BiharMonsoon,#WeatherUpdate

Patna EOU Raid: भू-माफिया संतोष डॉन पर EOU का शिकंजा: 25 ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की अवैध संपत्ति का पर्दाफाश

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने पटना और नालंदा में कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन के 25 ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। इस कार्रवाई में 11 करोड़ से अधिक की अवै#PatnaEOURaid,#SantoshDon,#BiharCrime