spot_img

सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े बड़ी लूट, कैश से भरे बैग, मोबाइल, लैपटॉप सब ले गए बाइक सवार अपराधी

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी (Robbery in Motihari) से बड़ी खबर है जहां कोटवा के सेंट्रल बैंक के सीएसपी संचालक बाइक सवार अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मामला, जिले के कोटवा थाना क्षेत्र के हेमन छपरा गांव के समीप का है जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने सीएसपी संचालक बड़हरवा कला पश्चिमी पंचायत के कोंनवा गांव निवासी पीड़ित सीएसपी संचालक विजय यादव से रूपयों से भरा बैग, मोबाइल, लैपटॉप और बाइक की चाभी लूट ली। नकाबपोश अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।

- Advertisement -

इससे पहले भी छह जनवरी को अपराधियों ने जिले के अरेराज में दिनदहाड़े लाखों की लूट की घटना (Robbery in Motihari) को अंजाम दिया था। बदमाशों ने दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर दो लाख 30 हजार रुपये की लूटकर फरार हो गए थे। घटना एक बैंक के सीएसपी सेंटर (CSP Center) से हुई थी। इसके बाद से ही पूरे इलाके में दहशत का महौल था। आज फिर अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। पढ़िए आज क्या हुआ…

- Advertisement -

बड़हरवा कला पश्चिमी पंचायत के कोंनवा गांव निवासी पीड़ित सीएसपी संचालक विजय यादव ने बताया कि वह स्थानीय चिउटाहाँ चौक पर सेंट्रल बैंक का सीएसपी सेंटर चलाता है,जहां सोमवार को अपने घर से एक लाख रुपए बैग में रखकर जा रहा था। इसी बीच हेमन छपरा गांव से आगे चिमनी के समीप तीन अज्ञात बाइक सवार अपराधियों रोका और कट्टा दिखाकर रूपये रखे बैग छीन लिया।साथ ही लैपटॉप और बाइक की चाभी भी छीन ली।

- Advertisement -

पीड़ित ने बताया कि शातिर अपराधियों ने उसके बाइक का प्लग खोल दिया। बताया कि इस दौरान उसकी एक अपराधी से झड़प भी हुई। लेकिन हथियार के डर से वे पीछे हट गए।वही घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह मामले की जांच में जुटे है।थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है,मामले की छानबीन की जा रही है।जल्द मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Train Rescheduling: दानापुर मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय, यात्रा से पहले जानें अपडेट

Train Rescheduling: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना...

भागलपुर में हज यात्रियों के लिए विशेष आयोजन: DM ने दी शुभकामनाएं, बांटे किट

Hajj Pilgrims: भागलपुर से हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है!...

अकबरनगर में Scheme Inspection: वार्डों में विकास कार्यों की गुणवत्ता का हुआ निरीक्षण

Scheme Inspection: अकबरनगर में क्या चल रहा है? यह जानने के लिए अधिकारी खुद...

गंगा संरक्षण: कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा क्यों बन रही चिंता का विषय? आस्था से आगे अब जिम्मेदारी की पुकार!

गंगा संरक्षण: गंगा की निर्मल धारा और हमारी सभ्यता का अटूट रिश्ता! लेकिन बिहार...