मई,18,2024
spot_img

मिस इंडिया 2023 की टॉप लिस्ट में बिहार की बेटी भैरवी सिंह…लोग कर रहे प्राउड फील

spot_img
spot_img
spot_img

मिस इंडिया 2023 प्रतियोगिता इस बार के लिए खास होने जा रहा है, क्योंकि इस बार प्रतियोगिता में बिहार की बेटी का भी सेलेक्शन हुआ है। मिस इंडिया 2023 के टॉप लिस्ट रोहतास ज़िले के काराकाट प्रखंड बेनसागर की 23 वर्षीय भैरवी सिंह ने अपनी जगह बना ली है। भैरवी सिंह फिलहाल दिल्ली में लॉ की पढ़ाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार, भैरवी का परिवार रोहतास जिले से जुड़ा है। लेकिन अभी पूरा परिवार पटना में रहता है। भैरवी के पिता का नाम विनोद कुमार है. उनके पिता एक व्यापारी है और भैरवी की मां वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के तहत आरकेएस कॉलेज में एक प्रोफेसर है।

भैरवी ने मिस इंडिया 2023 में भाग लिया है और वह दूसरे राउंड के लिए क्वालीफाई की है, जो मुंबई में होने जा रहा है। भैरवी का चयन टॉप में हुआ है। बिहार के लोग भैरवी को खूब दुआ दे रहे हैं। भैरवी ने बिहार का नाम रौशन किया है। अपनी सपनों की उड़ान से बिहार की बेटी ने बिहार के लोगों को प्राउड फील करवाया है।

यह भी पढ़ें:  Khutauna News| Madhubani News| सनकी युवक निकला दरिंदा,अधेड़ महिला की ईंट से कुचकर हत्या

भैरवी ने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पटना के सेंट माइकल्स हाई स्कूल से की है। भैरवी 12वीं तक पढ़ाई बिहार की राजधानी पटना से की है। उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली मूव कर गई। दिल्ली में बिहार की बेटी कानून की पढ़ाई कर रही हैं। मिस इंडिया 2023 के दूसरे राउंड के लिए क्वालीफाई करने वाली भैरवी दिल्ली के गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई कर रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें