back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

बाइक से जा रहे युवक की घात लगाए अपराधियों ने कर दी हत्या, दिन-दहाड़ मारी गोली

spot_img
- Advertisement - Advertisement

लखीसराय से बड़ी खबर है जहां कुरमुरी गांव निवासी चंद्रिका यादव के पुत्र राजो उर्फ लालो यादव की दिनदहाड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

- Advertisement -

वारदात हलसी प्रखंड अंतर्गत गौरा पिपरा मार्ग में हुआ है जहां अपराधियों ने बाइक सवार युवक राजो की सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। मौके पर ही राजो की मौत हो गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अपराधी पूर्व से हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा पिपरा मार्ग में घात लगाए हुए बैठे थे जैसे ही लालो जो बाइक से किसी काम के लिए निकले कि अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

- Advertisement -

गोलीबारी और हत्या के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में चौकसी तेज कर दी। वहीं, लोगों की भीड़ वहां जुट गई। पुलिस को मौका ए वारदात  पर एक अपाचे बाइक पड़ी मिली है।

लखीसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह एएसपी रोशन कुमार ने बताया कि हत्या किसने की और क्यों की इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। हम लोग इस बात का पता लगा रहे हैं। पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी है। साथ ही आसपास में मौजूद सीसीटीवी को खंगालने में भी लग गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhanuka Rajapaksa का भारतीय बल्लेबाजों पर सनसनीखेज आरोप: क्या रबर वाले बल्ले से खेलते हैं रोहित-विराट?

Bhanuka Rajapaksa: क्रिकेट के मैदान पर जब भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला आग उगलता है,...

एपस्टीन फाइल्स: ब्रिटेन की राजनीति में भूचाल, क्या कीर स्टार्मर की कुर्सी खतरे में?

Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स के खुलासों ने वैश्विक राजनीति में ऐसा तूफान खड़ा कर...

Rubina Dilaik News: जब रुबीना दिलैक के साथ हुई धोखाधड़ी ने छीन ली थी उनकी शांति!

Rubina Dilaik News: टीवी की दुनिया की चमक-धमक के पीछे अक्सर गहरे राज छिपे...

खोए हुए फोन को ट्रैक करने का सबसे आसान तरीका: Phone Location Tracking

Phone Location Tracking: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें