back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

इसे कहते हैं असली विधायक…नाम है Heera Solanki…काम में जांबाजी…BJP MLA हीरा ने लगा दी समुद्र में छलांग, 4 में से 3 युवकों की बचाई जान, एक की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement
गुजरात (Gujarat) के अमरेली जिले की राजुला से भाजपा विधायक हीरा सोलंकी (BJP MLA Heera Solanki) की आज कौन तारीफ नहीं करेगा। इन्होंने सच्चे विधायक होने का फर्ज निभाकर आज सबका दिल जीत लिया है। जैसा नाम है हीरा वैसी ही जांबाजी की आज हो रही है चहुंओर चर्चा।

दरअसल, राजुला के गांव पटवा में बीते दिन चार युवक समुद्र की खाड़ी में नहाने के लिए गए थे। इस दौरान वह गहरे पानी में चले गए, लेकिन तब ही वह डूबने लगे थे।

वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुंरत इसकी सूचना राजुला से बीजेपी के विधायक हीरा सोलंकी को दी। तत्काल इन्होंने समुद्र में छलांग लगाकर पानी में डूब रहे चार लोगों में से तीन लोगों जान बचा ली। इस हादसे में एक व्यक्ति की एक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दोपहर चार युवक समुद्र में नहाने के लिए गहरे पानी में चले गए। इस दौरान अचानक वे डूबने लगे और शोर मचाकर खुद को बचाने की गुहार लगाई। इस पर कुछ लोगों ने समुद्र किनारे मौजूद सोलंकी को हादसे की सूचना दी।
खबर मिलते ही विधायक एक्शन में आ गए। वे तुरंत अपने कुछ साथियों के साथ नाव में सवार होकर डूबते युवकों को बचाने पहुंच गए। देखते ही देखते उन्होंने पानी में छलांग लगा दी और 3 युवकों समय रहते पानी से बाहर निकाल लिया।
हालांकि एक युवक का पता नहीं चला। 2 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद समुद्र में इस युवक का शव बरामद किया गया। बचाए गए युवकों की पहचान कल्पेश शियाल, विजय गुजरिया, निकुल गुजरिया के रूप में हुई है, जबकि इनके एक दोस्त जीवन गुजरिया की मौत हो गई।
भाजपा विधायक की ओर से किए गए 3 लोगों के रेस्क्यू की खबर को जिसने भी सुना वह उनकी सराहना किए बिना नहीं रह सका। उल्लेखनीय है कि सोलंकी खुद एक कुशल तैराक हैं। उन्होंने 2018 में समुद्र में डूब रहे एक युवक की जान बचाई थी।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में Electric Car क्रांति: एसयूवी का बढ़ता दबदबा

Electric Car: भारत का ऑटोमोबाइल बाजार एक ऐसे रोमांचक मोड़ पर है जहां इलेक्ट्रिक...

नेहा कक्कड़ का ‘नो ऑटोट्यून’ गाना ‘मिल लेना एक बार’ हुआ वायरल, फैंस हुए दीवाने

नेहा कक्कड़ का 'नो ऑटोट्यून' गाना 'मिल लेना एक बार' हुआ वायरल, फैंस हुए...

Darbhanga News: जब SDO की नजर पड़ी नई अल्ट्रासाउंड मशीन पर… पढ़िए तो क्यों मचा हड़कंप

Kusheshwarsthan News: शनिवार का दिन कुशेश्वरस्थान के स्वास्थ्य महकमे के लिए किसी इम्तिहान की...

Bankipur Development: बांकीपुर में विकास का पहिया हुआ तेज़, विधायक नितिन नवीन ने संभाली कमान

Bankipur Development: पटना की गलियों में विकास की बहार लाने की कोशिशें अब कागज़...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें