spot_img

ईंट-भट्ठा संचालक की पीट-पीटकर हत्या, गाड़ी कर इतनी किमी दूर गए थे बकाया पैसे मांगनें, हुआ मर्डर

spot_img
- Advertisement -

नालंदा से बड़ी खबर है जहां पटना मनेर के एक ईट-भट्ठा संचालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के जैतीपुर बाजार में करीब छह बजे संध्या की बताई जा रही है।

- Advertisement -

डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

- Advertisement -

घटना की सूचना पर पहुंची इस्लामपुर थाने की पुलिस ने अपनी कार्यवाही तेज कर दी है घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटना जिले के मनेर लोदीपुर निवासी रघुनाथ राय के पुत्र एवं पैसे से ईंट भट्ठा संचालक अरुण कुमार अपने बकाया पैसे की मांग को लेकर इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मुजाहिद पुर गांव अपने निजी वाहन से पहुंचे थे। जहां संबंधित व्यक्ति नहीं मिला। बताया गया कि संबंधित व्यक्ति जैतीपुर बाजार गया हुआ है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में बिजली कंपनियों ने की रिकॉर्ड कमाई, 19 हजार करोड़ से अधिक का राजस्व

जहां ईंट-भट्ठा संचालक अपने निजी वाहन के साथ जैतीपुर बाजार पहुंचे एवं संबंधित व्यक्ति से पैसे की मांग की। बताया जाता है कि पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद गहराया एवं एट भट्ठा संचालक की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई।

पुलिस सभी मामलों की जांच करने में जुटी है। इस संबंध में इस्लामपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने एक बयान जारी कर बताया कि यह घटना रुपए के लेनदेन को लेकर घटी है।

थानाध्यक्ष ने अपने जारी बयान में बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो पर एक घायल व्यक्ति लेकर पटना की ओर जाया जा रहा है। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को बरामद किया गया एवं इस्लामपुर सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों को दिखाया गया। जहां वहां के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। यह मामला रुपयों के लेनदेन का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग स्कॉर्पियो में शव को लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने स्कॉर्पियो को भी बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा। इस मामले में कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Maruti Dzire या Honda Amaze: भारतीय सड़कों पर सेडान का असली बादशाह कौन?

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सब-कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट हमेशा से खरीदारों के लिए आकर्षण का...

Redmi A7 Pro: Xiaomi ने पेश किया नया बजट किंग, जानें खूबियां और कीमत

Redmi A7 Pro: वैश्विक स्मार्टफोन बाजार में Xiaomi ने एक बार फिर हलचल मचा...

भारत में Electric Car की बढ़ती धूम: मार्च 2026 में टाटा मोटर्स बनी ग्राहकों की पहली पसंद

Electric Car: भारत का इलेक्ट्रिक वाहन बाजार तेजी से बदल रहा है, और अगर...

Redmi A7 Pro लॉन्च: क्या यह नया Smartphone बाजार में मचाएगा धूम?

Smartphone: वैश्विक तकनीक बाजार में एक और धमाकेदार एंट्री हुई है, जो कम बजट...