spot_img

किशोरी की बर्बर हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हाथों में ठोकी कील, निकाल लीं आंखें, अर्धनग्न लाश को खेत में फेंका

spot_img
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पंद्रह वर्षीय किशोरी की बर्बरता पूर्ण हत्या से सनसनी फैल गई है। हत्यारों ने हाथों में कील ठोक दी। इतना ही नहीं आंखें भी निकाल लीं।

- Advertisement -

बताया गया है वो शुक्रवार दोपहर घर से लापता हुई थी। परिजन उसकी रात भर तलाश करते रहे। आज शनिवार को चरी के खेत में जब लाश पड़ी देखी तो घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

किशोरी की बेहद ही बर्बरता के साथ हत्या की गई। उसके हाथों में कील ठोंकी गई और आंखें भी निकाल ली गईं। शव अर्धनग्न हालात में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक किशोरी शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद लापता हो गई थी। काफी समय तक घर ना लोटने के बाद किशोरी के परिजनों को चिंता हुई, उन्होने परिजनों ने गांव में पड़ोसियों, उसकी सहेलियों आदि से जानकारी ली, लेकिन उसका कहीं पता नही चला। परिजन रातभर उसकी हर संभव स्थान पर तलाश करते रहे।

सुबह के समय एक ग्रामीण शौच के लिए खेत पर गया, तो चरी के खेत में उसका शव पड़ा देख चीखता हुआ गांव पहुंचा। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों के अनुसार किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। हाथों में कील ठोंकी गईं और उसकी आंखें भी  निकाल ली गईं।

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Prateek Yadav: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम, सपा परिवार में शोक

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Prateek Yadav: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम, सपा परिवार में शोक

Prateek Yadav: समाजवादी पार्टी और यादव परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है।...

Jain Temple Patna: 108 फीट ऊंची लगेगी भगवान महावीर की प्रतिमा, जानिए

Jain Temple Patna: पटना में बन रहा है एक ऐसा भव्य तीर्थ स्थल, जो...

Bhagalpur News: अंधेरी रातों में, सुनसान राहों पर, ज़ुल्म मिटाने निकलता – ‘ बादल बाघ ‘ | Deshaj Times Special Ep. 09 | कब...

साल 1784। क्लीवलैंड ने नीति बनाई—"पेंशन दो, जमीन दो, और आदिवासियों को पालतू बना...

Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत...

Kusheshwarsthan Bypass: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण को लेकर...