back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

मुजफ्फरपुर आ रहे ममेरे-फुफेरे भाई को बस ने कुचला, दोनों की मौत, विरोध में लोगों का जमकर बवाल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय में एक अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के बेगूसराय वीरपुर संजात पथ पर मलहडीह की है। युवकों की मौत से आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया।

- Advertisement -
आक्रोशित भीड़ ने बेगूसराय-वीरपुर संजात पथ को जाम कर दिया और बस में जमकर तोड़फोड़ की है। सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनी रही।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक बाइक (पल्सर 150) पर सवार होकर तेज गति से मुजफ्फरपुर की ओर से आ रहे थे। इसी क्रम में मलहडीह शिव मंदिर मोड़ के समीप संजात से आ रही बीआर 09 एच 2511 नंबर की अनियंत्रित बस ने दोनों युवकों को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही दोनों भाइयों की मौत हो गई।

- Advertisement -

दोनों युवक रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई थे। युवक की पहचान मलहडीह वार्ड 6 निवासी जगदीश सहनी के 20 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार एवं पोखो सहनी के 19 वर्षीय नाती रितेश कुमार के रूप में हुई है। रितेश फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपनिया वार्ड निवासी बिनोद सहनी के पुत्र थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में बड़ा सड़क हादसा: बस और कार की भीषण टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल

बताया जा रहा है कि बस भी मलहडीह का ही है। हादसे के बाद बस को सड़क पर छोड़ चालक मौके से फरार हो गया। दो युवकों की दर्दनाक मौत के बाद स्थानीय लोग भारी आक्रोशित हो गए। पढ़िए पूरी खबर

घटना बेगूसराय-संजात पथ पर वीरपुर थाना क्षेत्र के मलहडीह गांव के समीप की है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी जगदीश सहनी के पुत्र शिवम कुमार एवं जगदीश सहनी के नाती नितेश कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शिवम कुमार अपने भांजा नितेश कुमार के साथ पल्सर मोटरसाइकिल से मुजफ्फरा की ओर जा रहा था।

इसी दौरान मलहडीह शिव मंदिर मोड़ के समीप संजात की ओर से तेज से आ रही अनियंत्रित बस ने उसे कुचल दिया। जिससे दोनों युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक बस छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया है। घटना के बाद मृतक युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

घटना से आक्रोशित भीड़ ने बेगूसराय-वीरपुर-संजात सड़क को जाम कर बस में जमकर तोड़फोड़ कर दिया। दो युवकों की मौत के बाद स्थानीय लोग में आक्रोश व्याप्त है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर भड़का बवाल, पुलिस-पब्लिक में खूनी झड़प

घटना की सूचना मिलते ही पहुंची वीरपुर थाना की पुलिस ने काफी समझा-बुझा कर लोगों को शांत कराया। बस के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर बस चालक की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026 दान: महादेव की कृपा पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता...

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का जलवा जारी, जानिए कुल Box Office Collection!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी...

Astronaut बनने का सपना कैसे करें साकार? जानें पूरी प्रक्रिया और योग्यता

Astronaut: अंतरिक्ष में जाने का सपना बचपन से ही कई लोगों को रोमांचित करता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें