back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

CONVERSION GAME : ये पढ़कर खेलो… तो जीत जाओगे ! ऑनलाइन गेमिंग एप से धर्मांतरण में खुलासा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

गाजियाबाद से बड़ी खबर है जहां पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग एप से धर्मांतरण कराने के मुख्य आरोपी शाहनवाज मकसूद उर्फ बद्दो को रिमांड पर लेकर तीन दिन की गई पूछताछ में उसकी साजिश से पर्दा उठ जाने का दावा किया है।

- Advertisement -

बद्दो का पाकिस्तान के लोगों के साथ मोबाइल पर संपर्क रहा है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल से पुलिस को इसके साक्ष्य मिल गए। इस पर पर्दा डालने के लिए उसने झूठ बोला कि उसकी दादी और मां पाकिस्तान की हैं। पुलिस की पड़ताल में इसका खुलासा हो गया।

पुलिस का कहना है कि तीन दिन की पूछताछ में उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिल गए हैं। उसने बताया कि जब सीएए के विरोध में जगह-जगह धरना-प्रदर्शन हुए तो उसके लगा कि यह अध्यादेश उसके मजहब पर खतरा है। जनवरी-2020 में अध्यादेश अधिनियम बन गया तो उसने ठान लिया कि वह इसका बदला अपने तरीके से लेगा।

- Advertisement -

वह ऑनलाइन गेमिंग एप में महारथी था। उसने उसी को अपना हथियार बनाया और दूसरे धर्मों को किशोरों का धर्मांतरण कराने में लग गया। उधर, तीन दिन की रिमांड पूरी होने पर बद्दो को सोमवार को जेल भेज दिया गया। इससे पहले उसकी वीडियो कांफ्रेंसिंग से अदालत में पेशी हुई। अगली सुनवाई के लिए 10 जुलाई की तारीख लगी है।

- Advertisement -

उसकी इंस्टाग्राम आईडी में पुलिस एक ऐसा ग्रुप मिला है जिसमें चार पाकिस्तानी युवक जुड़े थे। बद्दो ने उन्हें बताया था कि वह चार लोगों का धर्मांतरण करा चुका है। पुलिस ने इस संबंध में बद्दो से सवाल किया तो उसने गेमिंग एप के जरिये ही उनसे दोस्ती होने की बात कही। अधिक जानकारी के लिए पुलिस ने इंस्टाग्राम को पत्र लिखकर युवकों के बारे में जानकारी मांगी है।

पूछताछ में बद्दो ने बताया कि फोर्टनाइट गेमिंग एप के जरिये 2021 में उसकी राजनगर के पीड़ित लड़के से उसकी जान पहचान हुई थी। उसके बाद दोनों डिकोड प्रणाली का इस्तेमाल करके फोन पर बात करने लगे। बीच में दोनों ने गेम खेलना बंद कर दिया था। लेकिन दिसंबर 2021 में वोलोरेंट के जरिए फिर गम खेलने की शुरुआत की।

गेम खेलते खेलते आइस बॉक्स के टारगेट पर पहुंचे। यहीं पर पहली बार धर्मांतरण को लेकर बातचीत हुई। इसी दौरान भगोड़े जाकिर नाईक के भाषणों पर चर्चा हुई।

इससे पीड़ित प्रभावित होता गया और उसने इस्लाम के तरीके अपना लिए। पुलिस अब तक तीन किशोरों से पूछताछ कर चुकी है। तीनों ने एक ही तरीका बताया है।

पुलिस का कहना है कि 2019 में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर संसद में अध्यादेश आने के बाद उसने यह साजिश रची। उसने जब दिल्ली समेत कई जगह सीएए का विरोध होते देखा तो उसने बदले की भावना से धर्मांतरण कराना शुरू किया।

उसके मोबाइल में सभी चैट 2019 के बाद की ही मिली हैं, जबकि वह गेमिंग एप इससे पहले से इस्तेमाल कर रहा था। उसके इस मकसद का उल्लेख पुलिस आरोप पत्र में करेगी।

 

वह किशोरों को ऑनलाइन गेम में पहले हरवा देता था। फिर कहता था कि कुरान की आयत पढ़कर खेलो, जीत जाओगे। इस तरह किशोरों को बहकाकर उनका धर्मांतरण करवा देता था। राजनगर के किशोर के साथ भी ऐसा ही किया। किशोर घर से जिम जाने के लिए कहकर निकलता था और नमाज पढ़ने पहुंच जाता था।

अब पुलिस ने संजय नगर स्थित मस्जिद कमेटी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अभी तक 15 सदस्यीय कमेटी में से तीन सदस्यों से पूछताछ कर चुकी है। सभी इस संबंध में जानकारी होने से इन्कार कर रहे हैं।

 

मई में धर्मांतरण का मामला उजागर होने के बाद प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पुलिस को कमेटी ने कुछ समय पहले कमेटी के सदस्य अब्दुल रहमान को निकाले जाने की जानकारी दी थी लेकिन उसके निकाले जाने के बाद भी वह कमेटी में सक्रिय पाया गया।

पुलिस ने अब कमेटी के सदस्यों से फिर से पूछताछ की और निकाले जाने के बाद अब्दुल के सक्रिय होने पर सवाल किया तो सभी चुप्पी साध गए। मामले में पुलिस अन्य सदस्यों से एक-एक कर पूछताछ करने में जुटी है। अब्दुल रहमान भी धर्मांतरण केस में नामजद आरोपी है।

डीसीपी निपुण अग्रवाल का कहना है कि बद्दो की रिमांड पर कई सवालों के जवाब मिल गए हैं। आगे की जांच के लिए इंस्टाग्राम समेत नेटवर्क कंपनियों से जानकारी मांगी गई है। मस्जिद कमेटी के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मिहिर का फिर जागा तुलसी के लिए प्यार, क्या नयना बनेगी कबाब में हड्डी?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi News: टेलीविजन के सबसे आइकॉनिक शोज में से...

Swapan Shastra: स्वप्न में भोजन करना – सुख-समृद्धि का द्वार या नया संकेत?

Swapan Shastra: भारतीय ज्योतिष और आध्यात्मिक परंपराओं में स्वप्नों को केवल निद्रावस्था की उपज...

एक्स प्रीमियम पर 50% की बंपर छूट: क्या है यह खास मौका?

X Premium: सोशल मीडिया की दुनिया में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का चलन तेजी से बढ़...

Bihar Electricity Bill: बिहार बिजली बिल की GOOD NEWS… उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत? सरकार के फैसले पर टिकी निगाहें

Bihar Electricity Bill: सूबे की सियासत में जब बिजली के तारों पर उम्मीद की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें