spot_img

भागलपुर में बीच सड़क पर बीच बाजार श्रद्वा पार्ट 2 जैसा खौफनाक मर्डर…गमछे से निकाला हथियार और काट डाले महिला के हाथ-पैर और स्तन समेत कई अंग

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर में बीच सड़क पर खौफनाक मर्डर की वारदात हुई है। यहां बीच सड़क पर गमछे से शकील मियां ने हथियार निकाला और महिला नीलम देवी के हाथ-पैर और स्तन काटकर हत्या कर दी। मामला, पीरपैंती बाजार स्थित सिंधिया पुल के पास का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

यहां पहले से घात लगाए बैठे शकील मियां ने महिला नीलम देवी को देखते ही उसपर टूट पड़े और  जैसे ही महिला वहां पहुंची गमछे से हथियार निकाला और महिला के हाथ, पैर, कान, स्तन समेत शरीर के कई अंग काट डाले। देर शाम हुई इस वारदात के बाद जब तक लोग कुछ समझ पाते अपराधी वहां से हथियार लहराते फरार हो गए। जो यह मंजर देखा सन्न रह गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शकील मियां ने पीछे से पहले नीलम देवी सिर पर वार किया। जब वो गिर गई तो फिर उसके हाथ काट डाले, इससे भी जी नहीं भरा तो उसके पैर काट डाले। मगर इस कातिल दरिेंदे पर खून सवार था, उसने महिला के स्तन को भी काट डाला।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: भागलपुर ट्रेन एक्सीडेंट, मानसिक बीमार युवक की ट्रेन से कटकर मौत

स्थानीय लोग जैसे तैसे नीलम देवी को लेकर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल जाने लगे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाद में स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी नीलम के पति छोटी दीलोरी निवासी अशोक यादव को दी।अशोक यादव ने बताया कि मेरी पत्नी नीलम देवी कुछ काम से बाजार गई थी। हम लोगों की शकील मियां से पहले से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन इस तरह का हादसा होना मेरे समझ से परे है।

अशोक यादव का कहना है कि शकील मियां पहले घर आता था। कुछ दिनों पहले उन्होंने उसे घर आने से मना कर दिया क्योंकि वो अपराधी किस्म का आदमी थी। उनकी पत्नी पीरपैंती बाजार से पैदल घर आ रही थी तो उसने इसी का बदला लिया। रास्ते में उस पर हमला बोल दिया। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: नीतीश का न्यू पोस्टर, CM पद छोड़ने के बाद क्या है JDU का नया दांव? जानें पोस्टर पॉलिटिक्स का पूरा खेल… सब...

नीतीश कुमार पोस्टर: बिहार की सियासत में पोस्टरों का दौर हमेशा गरमाया रहता है...

Bhagalpur News: भागलपुर ट्रेन एक्सीडेंट, मानसिक बीमार युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Bhagalpur Train Accident: भागलपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नाथनगर थाना क्षेत्र...