spot_img

गैस कटर से काटा ATM और 8.75 लाख कैश लेकर निकल गए अपराधी

spot_img
- Advertisement -

छपरा से बड़ी खबर है। यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांढा के पास स्थित सेंट्रल बैंक का एटीएम काटकर कर अपराधियों ने लाखों कैश पर हाथ साफ कर दिया है। बैंक ने 8 लाख 75 हजार चोरी का दावा किया है। चोर रात भर गैस कटर से एटीएम को काटते रहे लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांढा के पास स्थित सेंट्रल बैंक का एटीएम काटकर कर चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। बैंक ने 8 लाख 75 हजार चोरी का दावा किया है। चोर रात भर गैस कटर से एटीएम को काटते रहे लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

सुबह जब इस एटीएम की सफाई करने के लिए सफाई कर्मचारी पहुंचा तो देखा कि कैमरा लाइट और सभी चीजों को चोरों ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया था और उसके बाद आराम से इस घटना को अंजाम दिया। बैंक के हेड कैशियर गणेश सिंह ने बताया कि इस एटीएम पर गार्ड भी तैनात नहीं था।

- Advertisement -

बैंक के सहायक प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि 8,75,000 कैश की चोरी हुई है। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे और हार्ड डिस्क को क्षतिग्रस्त कर दिया है। मुफस्सिल थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

पुलिस ने आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे की जांच की है। घटना के वक्त एटीएम में कोई भी सुरक्षा गार्ड नहीं था। इसके पहले भी इलाके में एटीएम चोरी की घटनाएं हो चुकी है। इसके बावजूद पुलिस की सक्रियता नहीं बढ़ी और दूसरी घटना को चोरों ने अंजाम दे कर पुलिस को खुली चुनौती दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Bomb Threat:’इस्लामी शुक्रवार क्राइस्ट’ का आया E-mail…13 IED-RDX से बिहार विधानसभा और पटना कोर्ट को उड़ाने की धमकी

Bihar Bomb Threat: बिहार में एक सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सकते में...

Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ, बिहार से दिल्ली तक हलचल, बदलेंगे सियासी समीकरण?

Nitish Kumar Rajya Sabha: क्या नीतीश कुमार अब दिल्ली की सियासत में अपनी नई...