



समाज किस तरफ जा रहा है इसकी बानगी है दादर और नगर हवेली की चौंकाने वाली दर्दनाक वारदात जहां 53 साल के एक बिजनेसमैन सिलवासा के डोकमर्डी इलाके का रहने वाला योगेश मेहता ने अपनी पत्नी और पंद्रह साल की बेटी की हत्या कर दी।
हैरान करने वाली बात यह है कि योगेश ने अपनी बेटी की लाश के दस टुकड़े कर दिए और फिर उसकी लाश को नहर में फेंक दिया। वहीं, उसकी पत्नी की लाश बोरे में बंद मिली।
मामला तब सामने आया जब उसके घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस जैसे ही घर पहुंची तो हैरान रह गई, दरवाजा खोलते ही पुलिस को उसकी पत्नी की लाश मिली।
पुलिस ने तत्काल योगेश मेहता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गुजरात के सूरत का रहने वाला योगेश सूत का कारोबारी था। वह उसी शहर में अपनी 43 वर्षीय पत्नी रेशमा और अठारह व पंद्रह वर्षीय बेटियों के साथ रहता था।
पुलिस ने आशंका जताई है कि योगेश टीवी पर क्राइम शो देखकर प्रेरित हुआ था। इसी वजह से उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि हत्या करने के लिए युवक ने चाकू और हथौड़े से अपनी बेटी के शव के दस टुकड़े कर दिए।
युवक ने शरीर के टुकड़ों को ठिकाने लगाने का प्रयास किया था। अब पुलिस उन टुकड़ों की तलाश कर रही है। पुलिस को शरीर के कुछ हिस्से मिले हैं। लेकिन तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले को एकदम गहराई से जांच कर रही है।


