back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

उत्तर प्रदेश के औरैया में पेड़ पर झूलती मिली संविदा सफाईकर्मी की लाश, हत्या और खुदकुशी के बीच फंसा पेंच

spot_img
- Advertisement - Advertisement

संदीप सिंह राठौर, औरैया, देशज टाइम्स ब्यूरो। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अछल्दा क्षेत्र में गुरुवार की सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष के संविदा सफाई कर्मी का शव पेड़ पर लटका मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। एसपी समेत पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने चार टीमों का गठन कर जल्द खुलासे का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुराना अछल्दा निवासी महेन्द्र बाल्मीकि (35 वर्ष) पुत्र शिवपाल बाल्मीकि नगर पंचायत अछल्दा की गौशाला में संविदा सफाई कर्मी के रूप में तैनात था।

- Advertisement -

वह बुधवार की सुबह 10 बजे गौशाला जाने के लिए घर से निकला था पर देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने गौशाला जाके पता किया तो बताया गया कि महेन्द्र ड्यूटी कर वहां से शाम 8 बजे निकल गया था। जिसके बाद परिजनों ने महेन्द्र को काफी तलाश किया पर कोई जानकारी नहीं हुयी।

- Advertisement -

गुरुवार की सुबह महेन्द्र का शव नहर कोठी की टूटी पड़ी बाउंड्री के पास खड़े शीशम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रोते बिलखते परिजन भी वहां पर पहुंच गये। जिन्होंने महेन्द्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।

सफाई कर्मी का शव पेड़ पर लटका मिलने की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम भी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। इसके साथ ही घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसपी ने कहा कि घटना का जल्द ही खुलासा किया जायेगा। खुलासे में जो भी तथ्य निकलकर सामने आयेंगे, हत्या है या आत्महत्या उसी आधार पर कार्रवाई की जायेगी। टीमें सीसीटीवी फुटेज देखने सहित अन्य प्रकार के साक्ष्य जुटाने में लगीं हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Anupama News: ‘अनुपमा’ में टूटेगा कपिल का सब्र, कीर्ति का होगा भंडाफोड़, परिवार के सामने खुलेगा हर राज!

Anupama News: टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'अनुपमा' में इन दिनों खूब ड्रामा देखने...

महाशिवरात्रि 2026: दुर्लभ सर्वार्थ सिद्धि योग में शिव आराधना का अलौकिक महत्व

महाशिवरात्रि 2026: सनातन धर्म में भगवान शिव की आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि अत्यंत महत्वपूर्ण...

नई Hyundai Creta 2027: फीचर्स और टेक्नोलॉजी में बेजोड़ अपडेट्स

Hyundai Creta: भारत में एसयूवी सेगमेंट की बादशाहत कायम रखने वाली Hyundai Creta के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें