



औरेया, देशज टाइम्स ब्यूरो। उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर लगातार जारी है। आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले के बाद बड़ी खबर यूपी के कारागार विभाग से आ रही है। डीजी जेल एस एन साबत ने 17 जेलरों का तबादला किया है।
- Advertisement -
इनमें सात जेलरों का समय पूरा होने की वजह से तबादला किया गया है। जिनमें पंकज कुमार सिंह को खीरी से आदर्श कारागार लखनऊ, अजय कुमार को लखनऊ से जौनपुर, सतीश चंद्र त्रिपाठी को बस्ती से इटावा, कमलेंद्र प्रताप सिंह को बरेली से अलीगढ़, शैलेंद्र प्रताप सिंह को बिजनौर से प्रयागराज, राजेश कुमार सिंह को आगरा से मुजफ्फरनगर और राजेश कुमार राय-1 को शाहजहांपुर से प्रतापगढ़ भेजा गया है।
- Advertisement -





