back to top
3 दिसम्बर, 2025

बाल-बाल बचे DM साहेब, गाड़ी गुजरने से ठीक पहले सड़क पर गिरा विशालकाय नीम का पेड़

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

बक्सर से बड़ी खबर है जहां स्थानीय ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के निरीक्षण के लिए डीएम अंशुल अग्रवाल के पहुंचने से ठीक पहले उनके मार्ग में नीम का एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। हादसे के करीब दो मिनट बाद ही डीएम वहां पहुंचे। यह हादसा ब्रह्मपुर बाजार में मेन रोड पर हुआ।

जानकारी के अनुसार,मंदिर की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे स्थित नीम का पेड़ अचानक गिर पड़ा। उसके पास ही एक व्यक्ति ने अपनी बाइक खड़ी कर रखी थी। जो उसकी जद में आ गई। जिसका कचूमर निकल गया। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। जिस समय यह वाकया हुआ। जिले के बड़े अधिकारी ब्रह्मपुर में मौजूद थे। इस वजह से पेड़ को मुख्य मार्ग से जल्द ही हटाने का काम भी शुरू हो गया।

- Advertisement - Advertisement

इस हादसे में पेड़ के नीचे दबकर एक बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण इस पेड़ की जड़ की मिट्टी पर पकड़ ढीली हो गयी थी। संयोग अच्छा रहा कि एक बाइक को छोड़ दें, तो जान-माल का कोई नुकसान इस हादसे में नहीं हुआ।

- Advertisement - Advertisement
यह भी पढ़ें:  बिजली बिल का झटका? बिहार में शुरू हुई दरों में बदलाव की तैयारी

पेड़ गिरने के बाद सड़क अवरुद्ध हो जाने के कारण जिलाधिकारी को गाड़ी से उतर कर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर तक पैदल ही जाना पड़ा। शुक्रवार को 11 बजे मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण योजना का निरीक्षण करने के लिए झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश डॉ एसएन पाठक के आने पर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल भी आ रहे थे।

- Advertisement -

जिलाधिकारी का वाहन ब्रह्मपुर की मुख्य सड़क से जा रहा था, लेकिन मंदिर से लगभग 500 मीटर उत्तर जिलाधिकारी की गाड़ी गुजरने से लगभग दो मिनट पहले ही नीम का एक पुराना पेड़ मुख्य सड़क पर बारिश के कारण गिर पड़ा। लिहाजा सड़क मार्ग अवरुद्ध हो जाने के कारण जिलाधिकारी की गाड़ी भी वही फंस गई।

यह भी पढ़ें:  वैशाली में इंजीनियर के घर घुसकर पत्नी से हुई वारदात: सनसनीखेज खुलासा?

फिर जिलाधिकारी वहां से पैदल ही चल कर मंदिर तक पहुंचे। सड़क पर काफी लोग भी चल रहे थे। हालांकि, संयोग अच्छा रहा और कोई पेड़ की चपेट में नहीं आया। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पेड़ को सड़क मार्ग से हटाया। वन विभाग के रेंजर टीपी सिंह भी यातायात शुरू कराने में जुटे रहे। निरीक्षण के बाद जिला अधिकारी बक्सर-पटना फोरलेन की बजाय रघुनाथपुर के रास्ते से होकर रवाना हो गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga के कटहलबाड़ी RoB की सीढ़ियां जर्जर, मंडरा रहा बड़े हादसे का खतरा, पढ़िए रिपोर्ट

दरभंगा न्यूज़: शहर के व्यस्तम इलाकों में से एक कटहलबाड़ी के रेल ओवरब्रिज (आरओबी)...

Darbhanga Land News: भूमि दस्तावेज़ों पर हाई अलर्ट! अब हर रिकॉर्ड एल्युमिनियम बॉक्स में सील— जानिए क्या है बड़ी वजह?

Darbhanga Land News: ज़मीन के मालिकाना हक़ और उसकी पहचान तय करने वाले पुराने...

मधुबनी: विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का चयन, जानिए क्या है आगे की योजना

मधुबनी: नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 10 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, दनरा टोल वार्ड...

बिहार में PDS के लिए अनाज खरीद का नया नियम: अब सिर्फ स्थानीय किसानों को मिलेगा फायदा

पटना न्यूज़: बिहार के अन्नदाताओं के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें