back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

नालंदा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर गांधी सेतु से अगवा, कार, 2 मोबाइल और चश्मा बरामद

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर संजय कुमार का अपहरण हो गया है। वह एक मार्च की रात से लापता हैं। उनके दोनों मोबाइल और चश्मा कार में मिला है जो महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 46 के पास से बरामद हुई है।

- Advertisement -

इस मामले में डॉक्टर संजय की पत्नी प्रो. सलोनी कुमारी ने उनके अपहरण की आशंका जताई है। सलोनी का कहना है कि आखिरी बार बुधवार की देर शाम 7 बजकर 42 मिनट पर उनकी अपने पति से बात हुई। उस दौरान वह जाम में गांधी सेतु पर फंसे थे।

- Advertisement -



इसके बाद से पत्नी प्रो.सलोनी की अपने पति से बात नहीं हुई है। जाम में फंसने की जानकारी देने के बाद डॉक्टर संजय से जब कुछ घंटों के बाद फिर दोबारा संपर्क किया गया तो उन्होंने मोबाइल नहीं उठाया। इसके बाद से उनका मोबाइल ऑफ बता रहा है।

- Advertisement -

इस मामले में पत्नी प्रो.सलोनी के आवेदन पर थाना पत्रकार नगर थाना की पुलिस ने जब तहकीकात शुरू की तो डॉ. संजय की कार महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 46 के पास मिली है। कार खोलने पर डॉ. संजय के दोनों मोबाइल और चश्मा अंदर ही मिला, पर डॉ. संजय कार में नहीं थे। डॉ. संजय किस हालत में कहां हैं, अभी तक जानकारी नहीं मिल सकी है।

जानकारी के अनुसार, जाम में फंसने के करीब कुछ घंटे बाद जब पत्नी प्रो.सलोनी का संपर्क डॉ. संजय से नहीं हो रहा था तो उन्होंने तत्काल बुधवार की देर रात ही अपनी बड़ी बहन आईएएस डिंपल वर्मा (यूपी कैडर) और जीजा प्रशांत कुमार (एडीजी लॉ एंड ऑर्डर) उत्तर प्रदेश कैडर को जानकारी देते हुए डॉ. संजय के अपडेट को लेकर चिंता जताई।

इधर, पत्रकार नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस दोनों मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। मोबाइल नंबर की सीडीआर भी निकाली गई है। हर कोण से जांच हो रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sachin Tendulkar: जब मास्टर ब्लास्टर ने पीएम मोदी और सोनिया गांधी को दिया खास निमंत्रण!

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में...

आधुनिकता की उड़ान: बिहार के पशु चिकित्सालयों में लगेंगे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड,Bihar Veterinary Services बनेगा आधुनिक

Bihar Veterinary Services: दशकों से पशुपालकों के लिए अपने मूक साथी का इलाज किसी...

Govinda News: बेटे को समर्थन न देने के आरोपों पर ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा ने खोली अपनी जुबान

Govinda News: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा, जिन्होंने अपनी फिल्मों से दशकों तक...

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने PM मोदी और सोनिया गांधी से की मुलाकात, क्या है वजह?

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें