back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

झंझारपुर में दुर्गापूजा, सादे ड्रेस में रहेगी पुलिस, निगरानी होगी विशेष, सीसीटीवी है जरूरी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें: पूजा पंडाल में सीसीटीवी नहीं लगाने वाले पूजा समिति पर की जाएगी आवश्यक कार्रवाई : एसडीएम, नगर थाना परिसर में अनुमंडलस्तरीय शांति समिति की हुई बैठक, एसडीएम ने सीओ व एसएचओ को रूट चार्ट का भौतिक सत्यापन करने का दिया निर्देश

- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। नगर थाना परिसर में आगामी दुर्गापूजा के मद्देनजर अनुमंडलस्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम कुमार गौरव ने बैठक में उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों से सुझाव मांगा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

- Advertisement -

एसडीएम श्री गौरव ने कहा कि दुर्गापूजा एक धार्मिक अनुष्ठान है, इसमें अश्लीलता की कोई जगह नहीं है। कार्यक्रम में अश्लीलता की जानकारी होने पर उक्त पूजा समिति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में बदलेगी 36 गांवों की सूरत, Vibrant Village Program से कायाकल्प की पटकथा, रोडमैप तैयार, जानें पूरी योजना

उन्होंने बिजली विभाग को एसएचओ से सूची लेकर पूजा समिति के बिजली वायरिंग की भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि पूजा समिति बिजली विभाग के आवश्यक निर्देश का पालन करना सुनिश्चित करेगी ताकि शॉर्ट सर्किट से बचा जा सके। बैठक में विसर्जन को लेकर भी चर्चा हुई जिसमें कहा गया कि विसर्जन के मौके पर संबंधित थाना के द्वारा ड्रोन कैमरा से निगरानी की जाएगी।

एसडीएम श्री गौरव ने विसर्जन को लेकर रूट चार्ट के मुताबिक सीओ एवं थानाध्यक्ष को भौतिक सत्यापन कर लेने का आदेश दिया। पूजा समिति को हर हाल में सीसीटीवी लगाने का भी निर्देश एसडीएम ने दिया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी नहीं लगाने वाले पूजा समिति पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में एसडीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी जगह पर पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती प्रत्येक पूजा स्थल पर होगी। वहीं डीएसपी अशोक कुमार ने कहा कि पूजा समिति अपने-अपने पूजा पंडाल में बैनर लगाए तथा मद्य निषेध कानून का पालन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस हर एक पहलू पर निगरानी रखेगी।

सादे ड्रेस में भी पुलिस निगरानी करती रहेगी और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर बनी रहेगी। झंझारपुर थाना क्षेत्र में 6 जगह व अररिया संग्राम ओपी में दो जगह से लाईसेंस लेने की बात थानाध्यक्ष के द्वारा बताई गई।

यह भी पढ़ें:  होली स्पेशल ट्रेनें: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा ऐलान, Mumbai, Ahmedabad, Shri Ganganagar के लिए चलेंगी खास ट्रेनें

शांति समिति की बैठक में इंस्पेक्टर महफूज आलम, बीडीओ अभिलाषा पाठक, सीओ सुमित कुमार, झंझारपुर थानाध्यक्ष राशिद परवेज, अड़रिया ओपी अध्यक्ष बलवंत कुमार, सुधीर राय, वीरेंद्र नारायण भंडारी, राम कसेरा, राघवेंद्र सिंह, संजीव महाजन, राधा मोहन

राय एवं नगर परिषद कार्यालय के कनिय अभियंता एवं अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी व बिजली विभाग पदाधिकारी समेत अन्य विभाग के लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vastu Tips: गृह निर्माण में राहु मुख का विचार क्यों है ज़रूरी?

Vastu Tips Vastu Tips: भवन निर्माण मात्र ईंट और पत्थर का ढांचा खड़ा करना नहीं,...

AIIMS Delhi Recruitment: एम्स दिल्ली में प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

AIIMS Delhi Recruitment: स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के...

भारत में दमदार SUV: Toyota Fortuner बनाम MG Majestor, कौन है बेमिसाल?

SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में SUV सेगमेंट हमेशा से ही खरीदारों के बीच चर्चा...

शिवम दुबे के तूफान में उड़ा नीदरलैंड, भारत ने दिया 194 का लक्ष्य

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने आखिरी लीग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें