back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

फर्जी आईडी और बैन सॉफ्टवेयर से 1 करोड़ से अधिक टर्न ओवर वाला ई-टिकट दलाल….डेढ़ लाख का किया टिकट बुक, लगी रेल पुलिस को लगी तो क्या हुआ?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन आरपीएफ पोस्ट एवं सीआईबी की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर रेलवे ई-टिकट दलाल जिले के रसूलपुर बाजार स्थितबाजार पर KGN साइबर कैफे व प्रिंटिंग प्रेस ऑनलाइन सेंटर नामक दुकान का संचालक मो मुमताज आलम को जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र स्थित बाजार से गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,रेल टिकट की कालाबाजारी के खिलाफ आरपीएफ की कार्रवाई में एक ऐसा टिकट दलाल पकड़ा गया जिसने अब तक 1 करोड़ से अधिक मूल्य के अवैध टिकट का कारोबार किया है। यह दलाल 30 से अधिक अलग-अलग लोगों की आईडी बनाकर आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बनाता था। टिकट जल्दी बने इसके लिए वह प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता था।

- Advertisement -

गिरफ्तार दलाल के पास से 22930 रुपए का अग्रिम रेल टिकट तथा 116479 रुपए का यात्रा किया गया रेल टिकट बरामद किया गया है। वहीं, उसके दुकान से 01 कम्प्यूटर सेट, 02 प्रिंटर, 02 मोबाइल, नकद 13030 रुपया भी बरामद किया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, रसूलपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी कलामुद्दीन अंसारी का 30 वर्षीय पुत्र बताया गया है। बताते चलें कि वह फर्जी ढंग से विभिन्न व्यग्तियों का 30 IRCTC ID बनाकर उससे रेल ई टिकट बनाकर जरूरतमंद ग्राहकों को किराए से 250-300 रुपए प्रति व्यक्ति अतिरिक्त लेकर बेचता था। उसके पास से पुलिस ने 30 फेक आईडी भी बरामद किया है।

इस बात की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी टीम में रेलवे सुरक्षा पोस्टल सीआईडी विभाग के पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ईशान किशन का देसी अंदाज: T20 वर्ल्ड कप 2026 के अभ्यास सत्र में फैन से मजेदार बातचीत का वीडियो वायरल

Ishan Kishan: क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से जलवा बिखेरने...

दिल्ली गवर्नमेंट रिक्रूटमेंट: 911 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता

Delhi Government Recruitment: दिल्ली सरकार ने विभिन्न विभागों में 911 पदों पर भर्ती की...

Bihar Land Records: बिहार भूमि सुधार में आह और वाह कर्मचारियों की हड़ताल पर डिप्टी सीएम का बड़ा ऐलान, पढ़िए CO-DCLR, बड़ा दांव और...

Bihar Land Records: सत्ता के गलियारों में हलचल, उम्मीदों और चुनौतियों के बीच, बिहार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें