back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Jammu और Kashmir के Kupwara में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 5 विदेशी आतंकी ढेर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के कुपवाड़ा के जुमागंड इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। वहीं, इस मुठभेड़ में पांच आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। ADGP कश्मीर विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आतंकवादियों के धर पकड़ के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

- Advertisement -

सुरक्षा बलों ने एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर उत्तरी कश्मीर जिले में नियंत्रण रेखा के पास जुमागुंड क्षेत्र में एक अभियान शुरू किया, जो तड़के मुठभेड़ में तब्दील हो गया। इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों और सुरक्षा एजेंसियों और आतंकियों के बीच इस मुठभेड़ में पांच पाकिस्तानी आतंकी मार गिराए गए हैं।

- Advertisement -

वहीं बीती रात सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान नियंत्रण रेखा के पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि कृष्णा घाटी सेक्टर में तलाशी अभियान के दौरान यह हथियारों और गोला-बारूद की बरामदगी हुई।

जम्मू में सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त अभियान में सतर्क जवानों ने 14 और 15 जून की मध्यरात्रि को कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सहायक स्टाफ नर्स पदों पर बंपर Staff Nurse Recruitment: 390 रिक्तियां घोषित, जल्द करें आवेदन!

Staff Nurse Recruitment: देश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में करियर बनाने...

Darbhanga Water Crisis: दिल्ली ने जाना दरभंगा में पानी की किल्लत, पढ़िए 66 साल पुराने पश्चिमी कोसी तटबंध का रिचार्ज

Darbhanga Water Crisis को लेकर जिले के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दिल्ली...

Darbhanga AIIMS: दरभंगा AIIMS निर्माण में आएगी अब तूफानी तेजी? DM ने दिए ऐसे निर्देश कि सब हो गए अलर्ट! पढ़िए… ‘सुपर-स्पेशलिटी’ सूर्योदय अब...

Darbhanga AIIMS: दरभंगा की जमीन पर स्वास्थ्य का 'सुपर-स्पेशलिटी' सूर्योदय अब ज्यादा दूर नहीं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें