spot_img

1 घंटे में 2 स्वर्ण व्यवसायी से लूट, ज्वेलरी-कैश लेकर अपराधी फरार…बाप-बेटे को मारी गोली

spot_img
- Advertisement -

हाजीपुर से एक नहीं बल्कि दो बड़ी वारदात की घटना सामने आ रही है। यहां एक नहीं दो स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने निशाना बनाते हुए पुलिस की नींद उड़ा दी है। इसमें एक वारदात के दौरान अपराधियों ने पिता-पुत्र को गोली भी मारी है। वहीं, एक लाख रुपए कैश और सोना-चांदी की लूट से दहशत और सनसनी मची है।

- Advertisement -

बुधवार की रात दोनों वारदातें करीब एक घंटे के भीतर हुई हैं जब दो स्वर्ण कारोबारी को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है। दोनों वारदातें गोरौल थाना क्षेत्र में ही हुईं हैं। वह भी एक घंटे के भीतर। इससे अन्य स्वर्ण व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कार सवार अपराधी गन पॉइंट पर स्वर्ण व्यवसाई से पांच लाख के जेवरात और 60 हजार कैश लूटकर फरार हो गए। इसके ठीक कुछ देर पहले ही एक अन्य स्वर्ण व्यवसायी पिता और बेटे से लूट करते हुए उन्हें गोली मारी गई थी। दूसरी घटना के बाद पुलिस की नींद उड़ गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

- Advertisement -

कार सवार चार अपराधियों ने एक घंटे के अंदर दो अलग-अलग जगह पर बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है।
गोरौल थाना क्षेत्र के सतपुरा गांव में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को हथियार दिखाकर एक लाख कैश और सोना-चांदी लूट लिया। राजेश ज्वेलर्स के मालिक दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे। तभी इसी दौरान चार से पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर सतपुरा गांव स्थित स्वर्ण व्यवसायी को रोक लिया और हथियार दिखाकर एक लाख कैश और सोना-चांदी लूट लिया।

दूसरी ताजा घटना सतपुरा गांव की है जहां राजेश नाम के व्यक्ति ज्वेलरी शॉप बंद कर घर लौट रहे थे, और पास में बिक्री के 60 हजार रुपये और लगभग पांच लाख मूल्य के सोने चांदी के जेवरात लेकर घर जा रहे थे।

 

इसी बीच रास्ते में चार अपराधियों ने रोककर गन पॉइंट पर सारे पैसे और जेवरात लूटकर भाग निकले। एक  घंटे के अंदर एक ही थाना क्षेत्र में दो बड़ी वारदात के बाद इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल बना हुआ है। पुलिस की जांच पड़ताल के लिए एक स्पेशल टीम बनाकर दोनों जगह पर छापेमारी और कार्रवाई तेज कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: किसने लूटी चंपा की जवानी! पढ़िए Special Story — मैं हूं 16 महा जनपदों की अंग ‘ मालिनी ‘ — Champa...

चंपा नदी: कभी भारतीय संस्कृति की गहराइयों में बहने वाली, 16 महा जनपदों में...

Patna News: पटना Property Dealer Murder: मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Property Dealer Murder: पटना में हुई एक सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश हो गया है।...

बिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट चौधरी को गृह, विजय चौधरी को जल संसाधन; देखें पूरी लिस्ट

बिहार कैबिनेट विस्तार: नई सरकार के गठन के बाद बिहार में विभागों का बहुप्रतीक्षित...

Bihar Revenue Employees Strike खत्म: बिहार में 86 दिनों बाद मिली राहत, जनता के अटके काम होंगे तेजी से

Bihar Revenue Employees Strike: 86 दिनों से ठप्प पड़े अंचल कार्यालयों में अब रौनक...