spot_img

शराब और हीरोइन माफिया का विरोध करना परिवार को पड़ा महंगा, 5 लोगों को लोहे के हथियार से जमकर पीटा, तीन की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

कैमूर में शराबबंदी का एक नया रूप देखने को मिला जब शराब और हीरोइन बेच रहे कारोबारियों का विरोध किया तो उसकी सजा उसे लहूलुहान होकर चुकाना पड़ा। इन अवैध कारोबारियों ने एक परिवार पर कहर बनकर टूट पड़ा।  पूरे परिवार के साथ मारपीट की गई। मामला सोनहन थाना क्षेत्र के सैथा गांव का है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सैथा गांव में शराब और हीरोइन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। ऐसे में एक परिवार ने इन कारोबारियों को धंधे से मना क्या किया इन शराब माफिया ने पूरे परिवार को टांगी, भलुहा और लोहे के बैसाखी से एक ही परिवार के 5 लोगों को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया।

- Advertisement -

इन जख्मियों में तीन लोगों की हालत गंभीर है। सभी जख्मियों को सदर अस्पताल भभुआ में भर्ती कराया गया है। मोती बिंद ने बताया कि भाई लाल का तीन लड़का एक बैसाखी लेकर आया। दूसरा टांगी लेकर आया और तीसरा लोहे का भलुहा लेकर आया।

- Advertisement -

तीनों हीरोइन और शराब का कारोबार करते हैं। हम लोगों ने जब इस काम को करने से मना किया तो इन लोगों ने हमारे परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला लोहे के धारदार हथियार से कर दिया। इसमें तीन लोग की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education News: बिहार के सरकारी स्कूल में फर्जी अटेंडेंस पर नकेल, स्कूलों में अब पहली घंटी में दर्ज होगी हाजिरी, पढ़िए मॉडल विद्यालयों...

बिहार स्कूल अटेंडेंस: बिहार के स्कूलों में अब 'लालू स्टाइल' का हाजिरी सिस्टम लागू...

IPS Officers Assets: बिहार के इन IPS अधिकारियों की संपत्ति का हुआ खुलासा, कोई करोड़पति तो किसी के पास बाइक!

IPS Officers Assets: बिहार के पुलिस महकमे में हलचल मची है, क्योंकि कई काबिल...

Darbhanga Railway News: दरभंगा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, बिहार से काशी जाना होगा बेहद आसान, रेलवे ने फाइनल किया Vande Bharat Express रूट!

Vande Bharat Express: उत्तर बिहार से काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं और...