back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Madhubani में सैलून संचालक Mahendra Thakur हत्याकांड में जमैला के 4 ज्ञात और अज्ञात पर FIR, खोखा बरामद

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें: सैलून संचालक महेंद्र ठाकुर हत्याकांड मामले में मृतक की पत्नी के आवेदन पर जमैला गांव के 4 ज्ञात व अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज,पुलिस की तफ्तीश जारी, देशज टाइम्स फोटो: रोते बिलखते मृतक महेंद्र ठाकुर के परिजन

- Advertisement -

अंधराठाढ़ी, मधुबनी देशज टाइम्स। मृतक महेंद्र ठाकुर की पत्नी ममता ठाकुर के आवेदन के आलोक में पुलिस ने महेंद्र ठाकुर हत्याकांड का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए आवेदन में ममता देवी ने जमीनी विवाद को लेकर उसके पति की हत्या करने की बात कही (FIR in murder case of salon operator Mahendra Thakur in Madhubani) है।

- Advertisement -

उसने जमैला गांव के ही भोगेन्द्र ठाकुर,कर्पूरी ठाकुर, भास्कर कुमार और कुणाल कुमार को नामजद और कई अन्य अज्ञात लोगों को आरोपित किया है।बताते चलें कि अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के जमैला गांव निवासी महेंद्र ठाकुर को अपराधियों ने रविवार की देर शाम में गोली मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: बड़ा अल्टीमेटम! 24 घंटे में हटेंगे अवैध होर्डिंग, वरना खैर नहीं... पढ़िए 1 दिन की मोहलत, पार्किंग माफिया और गाज

वो अंधरा बाजार स्थित अपने सैलून को बंद कर अपने घर जा रहे थे। संयोगवश जमैला के ही कुछ लोग अंधराठाढ़ी बाजार से जमैला जा रहे थे। गोली की आवाज सुनकर जब स्पॉट पर पहुंचे तो महेंद्र ठाकुर को जख्मी पाया। उन लोगों के हल्ला करने पर बहुत सारे ग्रामीण जुटे और जख्मी महेंद्र ठाकुर को टेम्पू पर लाद कर अंधराठाढ़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया था।वहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी। वह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गये हैं। पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार को शव को पुलिस ने उसके परिजन को सौंप दिया।

अंधराठाढ़ी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस तहकीकात में जुट गई है। घटना स्थल पर पुलिस को गोली का एक खोखा भी मिला है। इस घटना से गांव और क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मार्फत इस सड़क से रोज सैंकड़ों लोग ब्लॉक अस्पताल, स्कूल,कॉलेज, हाट ,बाजार आदि विभिन्न कार्यो से रोज अंधराठाढ़ी बाजार आते और देर सबेर अपने गांव लौटते हैं। लोगों के अनुसार अब अंधराठाढ़ी जमैला सड़क खतरनाक होती जा रही है। शाम होते ही असामाजिक तत्वों की चहलकदमी बढ़ जाती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

O Romeo Review: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो’ एक डार्क लव स्टोरी, विशाल भारद्वाज का फिर चला जादू!

O Romeo: विशाल भारद्वाज की दुनिया में कदम रखते ही आपको एहसास हो जाएगा...

Huawei Mate 80 Pro: डिजाइन और लॉन्च ने बढ़ाई स्मार्टफोन लॉन्च की सरगर्मी

Smartphone Launch: हुवावे मेट 80 प्रो (Huawei Mate 80 Pro) के ग्लोबल लॉन्च की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें