मई,18,2024
spot_img

Madhubani के बेनीपट्टी में गैस सिलेंडर हुआ लीक, लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 4 बच्चों समेत 5 लोग झुलसे

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स। मधुबनी के बेनीपट्टी प्रखंड में गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण लगी आग ने पूरे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना इलाके के धकजरी गांव की है। बताया जा रहा है कि भोजन पकाने के दौरान रसोई में रखे गैस सिंलेडर में लीकेज होने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए।

इससे पहले एक दिन पूर्व ही बेनीपट्‌टी में गैस के रिसाव से लगी आग में दो घर जल गए थे। मामला, बेनीपट्टी के नगर पंचायत के वार्ड दस के बेहटा गांव की थी जहां लगी आग से भारी नुकसान हुआ था। और आज, पूरे परिवार के लोग ही आग की चपेट में आ गए।

इससे पहले करीब एक वर्ष पूर्व मधुबनी के बेनीपट्टी अनुमंडल के दामोदरपुर गांव में तड़के सुबह खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से परिवार के छह लोग जख्मी हो गए थे। पढ़िए आज क्या हुआ, पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Seat | दुनिया में सिर्फ यहीं बिकता है दुल्हा...

जानकारी के अनुसार, बेनीपट्टी प्रखंड में गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण लगी आग ने पूरे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना इलाके के धकजरी गांव की है। बताया गया कि भोजन पकाने के दौरान रसोई में रखे गैस सिंलेडर में लीकेज होने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए।

घायलों में चालीस वर्षीय चांदनी देवी, सात साल की वर्षा कुमारी, चार साल की शिखा कुमारी, प्रीति कुमारी, पांच साल का आर्यन कुमार शामिल है। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। सभी लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | CSP में अहले घुसे अपराधी, पिस्टल दिखाया, झोला में पांच लाख कैश भरा, निकले, दो अंतरजिला अपराधियो को रंगेहाथ ग्रामीणों ने दबोचा, दो फरार

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, चांदनी देवी अपने घर में भोजन बना रही थी। उसी दौरान घरेलू गैस सिलेंडर का पाइप अचनाक खुल गया और गैस पूरे कमरे में फैलने लगा। पूरे कमरे में देखते ही देखते आग लग गई, जिसमें घर की महिला, बच्चे सहित पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | RJD MLA के चचेरे भाई को Fake CID Officer ने लूटा, अपराधियों ने पीछे से रोका, सीआईडी अफसर हूं... सुनते कम हो क्या...,

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें