back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

पहले बाइक फिसली, फिर सभी पर गाड़ी चढ़ गई, सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। शाहजहांपुर-लखनऊ मार्ग एक बाइक अचानक फिसल कर गिर गई। इस दौरान सामने से आ रहे किसी वाहन ने बाइक पर सवार दो बच्चों सहित पांच लोगों को कुचल दिया।

- Advertisement -

घटनास्थल पर ही पांचों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल में जुटी है।

- Advertisement -

हादसे के बाद कुछ देर तक शाहजहांपुर-लखनऊ मार्ग पर आवागमन बाधित रहा, जिसे पुलिस टीम ने मौके पर सुचारू रूप से चालू कराया। मृतकों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।

- Advertisement -

इधर, हादसे के बाद वाहन चालक घायलों को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसा देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

सीओ अमित चौरसिया ने बताया कि मृतकों की पहचान रघुवीर (34), उसकी पत्नी ज्योति (30), भाभी जूली (36) और उनके बच्चे अभि (3) और कृष्णा (5) के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार,यह दर्दनाक हादसा शेरा मऊ दक्षिण इलाके में हुआ। सीओ अमित चौरसिया ने बताया कि रघुवीर अपनी पत्नी, भाभी और दो बच्चों को बाइक पर बैठाकर शादी समारोह से लौट रहा था, तभी शाहजहांपुर-लखनऊ मार्ग पर उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसी दौरान सामने से आ रहे किसी वाहन ने पांचों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी।

सीओ अमित चौरसिया ने बताया कि सभी की मौत सिर पर चोट लगने के कारण हुई है। ऐसा डॉक्टरों ने बताया है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मिहिर का फिर जागा तुलसी के लिए प्यार, क्या नयना बनेगी कबाब में हड्डी?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi News: टेलीविजन के सबसे आइकॉनिक शोज में से...

Swapan Shastra: स्वप्न में भोजन करना – सुख-समृद्धि का द्वार या नया संकेत?

Swapan Shastra: भारतीय ज्योतिष और आध्यात्मिक परंपराओं में स्वप्नों को केवल निद्रावस्था की उपज...

एक्स प्रीमियम पर 50% की बंपर छूट: क्या है यह खास मौका?

X Premium: सोशल मीडिया की दुनिया में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का चलन तेजी से बढ़...

Bihar Electricity Bill: बिहार बिजली बिल की GOOD NEWS… उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत? सरकार के फैसले पर टिकी निगाहें

Bihar Electricity Bill: सूबे की सियासत में जब बिजली के तारों पर उम्मीद की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें