back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

शादी समारोह में शामिल होने मुंगेर, बेगूसराय, मधेपुरा से पहुंचे थे रिश्तेदार, बूढ़ी गंडक में नहाने के दौरान 5 युवक डूबे, 1 की मिली लाश, SDRF की चल रही तलाश

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय से बड़ी खबर रही है जहां नदी में नहाने गए पांच बच्चे डूब गए हैं। खबर मिलने तक पांचों की तलाश जारी है। इसमें एक की लाश मिली है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहोक गंडक नदी की है। डूबने वालों में दो मुंगेर, दो बेगूसराय और एक मधेपुरा के बच्चे (five-youth-drowned-in-budhi-gandak-river-one-dead-search-continues) हैं।

- Advertisement -

वहीं, इस घटना की सूचना मिलने के बाद साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है। सभी बच्चे आहोक गांव में एक शादी समारोह में आए थे, जहां से नदी में स्नान के लिए गए थे। फिलहाल SDRF की टीम तलाश कर रही है। पढ़िए खबर विस्तार से

- Advertisement -

शुक्रवार को बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान पांच युवक डूब गए। बताया जा रहा है कि स्नान करने के दौरान एक युवक का पैर फिसला, जिसे बचाने के चक्कर में एक-एक कर पांचों युवक गहरे पानी में समा गए।

- Advertisement -

घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने पांचों युवक को डूबता देख कर हल्ला मचाया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुटे तथा स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से खोजबीन शुरू की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

घटना के करीब दो घंटे बाद एक युवक कमलेश सिंह के पुत्र कुलदीप कुमार का शव बरामद किया जा सका है। शेष डूबे हुए युवकों की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहोक गांव निवासी सुबोध सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार, मधेपुरा निवासी अशोक कुमार के 19 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार उर्फ ऋषभ कुमार, शास्त्री नगर मुंगेर निवासी संजीव राय के 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार एवं अजीत कुमार के 17 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष कुमार के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, विष्णुपुर आहोक निवासी दिनेश सिंह चंद्रवंशी के पुत्री की शादी शुक्रवार की रात को होनी थी। इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए विभिन्न जगहों से रिश्तेदार आए हुए थे। शुक्रवार को इन पांचों युवकों ने नदी में स्नान करने का प्लान बनाया। सभी एक साथ गांव के बगल से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गए।

घटना की सूचना मिलते ही बलिया अनुमंडल प्रशासन, साहेबपुर कमाल प्रखंड एवं स्थानीय थाना की टीम मौके पर कैंप कर रही है। एसडीआरएफ की टीम नदी में युवकों की तलाश कर रही है। एक युवक कुलदीप कुमार का शव बरामद किया जा सका है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। शादी की खुशी मातम में बदल गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026 दान: महादेव की कृपा पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता...

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का जलवा जारी, जानिए कुल Box Office Collection!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी...

Astronaut बनने का सपना कैसे करें साकार? जानें पूरी प्रक्रिया और योग्यता

Astronaut: अंतरिक्ष में जाने का सपना बचपन से ही कई लोगों को रोमांचित करता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें