back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

पूर्व MLA के भाई ने अपने दो भतीजों को मारी गोली

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा से बड़ी खबर है जहां मढौरा थाना क्षेत्र के नरहरपुर में छपरा के पूर्व विधायक स्व. रामप्रवेश राय के भाई ने अपने दो भतीजों को गोली मार दी है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, रामप्रवेश राय के छोटे भाई जयराम राय ने अपने भतीजे शत्रुधन राय और राजन राय को गोली मारी है। वहीं, इस घटना पूर्व विधायक के पुत्र व जिला परिषद के सदस्य आनंद राय पर भी फायरिंग की गयी है। उनके ऊपर पांच राउंड गोली चलायी गयी है। इसमें वह बाल-बाल बच गये। लेकिन राजन राय और शत्रुधन राय को गोली लग गयी।

- Advertisement -

रामदयाल राय के 26 वर्षीय पुत्र राजन राय को पेट में गोली लगी है। वहीं भोला राय के 40 वर्षीय पुत्र शत्रुधन राय को जांघ में गोली लगी है। आनन-फानन में दोनों को छपरा सदर अस्पताल में लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -

राजन राय की मां लक्ष्मी देवी ने बताया के पिछले जिला परिषद चुनाव के बाद से ही जयराम राय मेरे बेटे को जान से मारने की फिराक में था। आज राजन धान के खेत में खाद का छिड़काव कर रहा था, तब जयराम राय ने आते ही गोली चला दी। डॉक्टर ने दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते ही प्रारंभिक चिकित्सा कर बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

वहीं, घटना सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। घटना के संबंध में आनंद राय ने बताया कि जिला परिषद के फंड से गांव में यात्री शेड बनाने के लिए फंड पास हुआ है।

गांव के ही खैनिया बाबा के पास यात्री शेड का निर्माण कराया जा रहा है। गांव के सभी लोगों का राय है कि यहीं पर यात्री शेड बने। लेकिन जयराम ने इसका विरोध किया। ठेकेदार को काम करने से रोक दिया। इसके बाद ठेकेदार ने फोन कर इसकी सूचना दी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टाटा पंच ईवी 2026 फेसलिफ्ट: जानें क्या होंगे 5 अहम बदलाव!

Tata Punch EV: अगर आप एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं,...

केरल सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: DA Hike से बढ़ेगी सैलरी और पेंशन

DA Hike: देश भर में केंद्रीय कर्मचारियों के 8वें वेतन आयोग के इंतजार के...

₹50,000 से कम में सर्वश्रेष्ठ कैमरा फोन: आपकी फोटोग्राफी का नया साथी

Camera PhonesCamera Phones: स्मार्टफोन बाजार में ₹50,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में बेहतरीन...

Yash Toxic Movie: क्या ‘टॉक्सिक’ के लिए यश ने वसूली है 50 करोड़ की मोटी फीस? जानें पूरी खबर

Yash Toxic Movie News: रॉकिंग स्टार यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें