मई,17,2024
spot_img

Anand Mohan जेल से होंगे रिहा! नीतीश सरकार ने कर दिया रास्ता साफ

spot_img
spot_img
spot_img
आनंद मोहन जेल से होंगे रिहा! हां, नीतीश सरकार ने कारा नियम में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व सांसद को इसके लाभ का रास्ता लगभग साफ कर दिया है। आनंद मोहन 14 साल जेल की सजा पूरी कर चुके हैं।
लेकिन, सरकारी सेवक की हत्या का दोषी होने के कारण उन्हें परिहार का लाभ नहीं मिल रहा है। नीतीश सरकार की कैबिनेट में परिहार कानून में संशोधन किया गया है।

सरकार ने उस प्रावधान को हटा दिया है, जिसके कारण आनंद मोहन जेल से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। दरअसल, सरकार ने 10 अप्रैल को बिहार कारा हस्तक, 2012 के नियम-481(i) (क) में संशोधन किया है। संशोधन के बाद अब ड्यूटी पर तैनात सरकारी सेवक की हत्या अपवाद की श्रेणी में नहीं गिना जाएगा, बल्कि यह एक साधारण हत्या मानी जाएगी।

5 दिसम्बर 1994 को गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया, अधिकारियों की एक बैठक में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसके एक दिन पहले आनंद मोहन की पार्टी के ही नामी गैंगस्टर छोटन शुक्ला की हत्या कर दी गई हुई थी।

बताया जाता है कि हजारों की संख्या में लोग शव के साथ हाइवे पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया की लाल वहां से आ रहे थे। वहां पर मौजूद भीड़ ने उनकी कार पर पथराव करना शुरू कर दिया था। इसके बाद लोगों ने डीएम कृष्णैया को खींचकर कार से बाहर ले आए और खाबरा गांव के पास पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| पुलिस हिरासत में जीजा-साली की मौत पर बड़ा बवाल, थाने को आग में झोंका, तोड़-फोड़, पुलिसकर्मियों पर पथराव

वहीं इस घटना के बाद उस समय सियासी गलियारों के साथ प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया था। डीएम हत्या के मामले में निचली अदालत ने पूर्व सांसद आनंद मोहन के अलावा पूर्व मंत्री अखलाक अहमद को 2007 में फांसी की सजा सुनाई थी। आनंद मोहन के जेल से बाहर आने को लेकर उनके समर्थकों के बीच काफी उत्साह हैं। पढ़िए पूरी खबर

वहीं अब आनंद मोहन के परिहार की प्रक्रिया अब आसान हो जाएगी। सरकार ने 10 अप्रैल को बड़ा बदलाव किया है। सरकारी सेवक की हत्या मामले में दोषियों की जेल से रिहाई के लिए बिहार सरकार के आदेश की जरूरत नहीं होगी। जेल में सजा की अवधि पूरी होने के बाद खुद ही सामान्य रिहाई के प्रावधानों के तहत रिहाई हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News| अच्छी बारिश के संकेत...La-Nina Coming Via Purnia...चंद दिन शेष...Monsoon की Bihar में समय से पहले Grand Entry

बिहार सरकार कृषि विभाग (कारा) के तरफ से एक अधिसूचना जारी की गई है। इसमें कहा गया कि, संख्या-कारा / 05-07 (अमू)-14/2022…./कारा अधिनियम, 1894 ( अधिनियम 9, 1894) की धारा 59 एवं दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 (1974 का 2) की धारा 432 की ओर से प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिहार के राज्यपाल बिहार कारा हस्तक, 2012 में अधिसूचना निर्गत होने की तिथि से निम्नलिखित संशोधन करते है:

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के सरकारी स्कूलों में मंगल ही मंगल...अब, Mid Day Meal में मिलेंगी बच्चों को गरमा गरम दूध

बिहार कारा हस्तक 2012 के नियम – 481 (i) (क) का संशोधन:- बिहार कारा हस्तक 2012 नियम – 481 (i) (क) में वर्णित वाक्यांश “या काम पर तैनात सरकारी सेवक की हत्या” को विलोपित किया जायेगा।

इसका बड़ा लाभ अब आनंद मोहन को मिलेगा, क्योंकि सरकारी अफसर की हत्या के मामले में ही आनंद मोहन को सजा हुई थी। अब इसे विलोपित कर दिया गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें