spot_img

नेपाल के फल व्यवसायी को बाजार बुलाया,कनपटी में गोली मारकर हत्या, होटल संचालक को भी मारी है अपराधियों ने गोली

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी और गया से इस समय की बड़ी खबर है जहां मोतिहारी में फल कारोबारी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर (Fruit trader was shot dead in the head, hotel operator was also shot) दी है।

- Advertisement -

वहीं, गया में अपराधियों ने होटल संचालक को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। जख्मी की हालत गंभीर है। मगध मेडिकल अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मोतिहारी के राजेपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाजार के पास पांच अपराधियों ने नेपाल के वीरगंज में फलों का कारोबार करने वाले गोपी सिंह बहुआरा पंचायत के लहलादपुर गांव निवासी 45 वर्षीय राजकुमार राय की गोली मारकर हत्या कर दी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, राजकुमार पंद्रह दिन पहले ही वीरगंज से घर आए थे। उनके बड़े भाई प्रमोद राय ने बताया कि रविवार को किसी ने फोन कर उसे नारायणपुर बाजार बुलाया था।

इसलिए वह दोनों साइकिल से वहां जा रहे थे। रास्ते में खड़े बाइक सवार चार-पांच अपराधियों राजकुमार की कनपटी पर गोली मार दी और फरार हो गए। राजकुमार ने मौके पर दम तोड़ दिया।

सूचना पाकर पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक पांडे, थानाध्यक्ष ललन कुमार मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ललन कुमार का कहना है कि हत्या का कारण पैसों का लेन-देन है।

अपराधियों की धरपकड़ की कोशिश की जा रही है। राजकुमार तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। राजकुमार के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

इधर, गया में स्टेशन रोड स्थित होटल संचालक और पाल होटल के मालिक चंदन दूबे की बोधगया से वापस  गया लौटने के दौरान पहाड़पुर के समीप बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। घटना मगध मेडिकल थाना के पहाड़पुर के पास की है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Train Rescheduling: दानापुर मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय, यात्रा से पहले जानें अपडेट

Train Rescheduling: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना...

भागलपुर में हज यात्रियों के लिए विशेष आयोजन: DM ने दी शुभकामनाएं, बांटे किट

Hajj Pilgrims: भागलपुर से हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है!...

अकबरनगर में Scheme Inspection: वार्डों में विकास कार्यों की गुणवत्ता का हुआ निरीक्षण

Scheme Inspection: अकबरनगर में क्या चल रहा है? यह जानने के लिए अधिकारी खुद...

गंगा संरक्षण: कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा क्यों बन रही चिंता का विषय? आस्था से आगे अब जिम्मेदारी की पुकार!

गंगा संरक्षण: गंगा की निर्मल धारा और हमारी सभ्यता का अटूट रिश्ता! लेकिन बिहार...