back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 5, 2026
spot_img

गायघाट, बेनीबाद महादेव मंदिर, केवटसा विशालनाथ, हर जगह श्रद्धानिवेदित जल से अभिषेतित हो रहे महादेव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दीपक कुमार, गायघाट। सावन माह की दूसरी सोमवारी पर जिले के तमाम शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर से लेकर प्रखंड के सभी शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने शिवलिग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर कई मंदिर परिसरों को भव्य तरीके से सजाया गया। शिव मंदिरों में जलाभिषेक को लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Holi 2026: रंगों का त्योहार और इसका ज्योतिषीय महत्व

सोमवार को बेनीबाद महादेव मंदिर, केवटसा बाबा विशालनाथ मंदिर सहित शिव मंदिर में सुबह के चार बजे से ही महिलाएं पूजन सामग्री लेकर पूजा-अर्चना को पहुंचने लगीं। दिन चढ़ने के साथ मंदिरों में भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। इस दौरान भीड़ पर नियंत्रण के लिए किसी भी तरह से प्रशासनिक व्यवस्था नहीं दिखी।

- Advertisement -

महिला व पुरुषों ने बेलपत्र, धतूरा, अच्छत, फूल, धूप व अगरबत्ती से पूजा-अर्चना की। दूसरा सोमवार होने के कारण शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण इलाकों में स्थित शिव मंदिरों में भी भारी संख्या में भक्त भगवान शिव को जलाभिषेक करने पूरे दिन पहुंचते रहे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  होली 2026: जानिए इस पावन पर्व का महत्व, कथा और शुभ मुहूर्त

इस बीच श्रद्धालुओं का जत्था बोल-बम के जयकारा के बीच देवघर के लिए भी रवाना होता रहा। सोमवारी पर जिले के कई शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गर्मी से राहत: जानें सही AC Technology कैसे बचाएगी आपकी जेब!

AC Technology: दिल्ली-NCR समेत देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच एयर कंडीशनर (AC) खरीदना...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: फिन एलेन के तूफान में उड़ी दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड फाइनल में

T20 World Cup 2026: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के अगले स्तर के...

राज कपूर की अनसुनी प्रेम कहानी: जब परिवार और प्यार के बीच फंसे थे शोमैन!

Raj Kapoor News: हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर की प्रेम कहानी आज भी...

Celebrity Rental Income: अमिताभ बच्चन से सलमान खान तक, ये सितारे किराए से कमाते हैं लाखों!

Celebrity Rental Income: ग्लैमर की दुनिया में जहां सितारे अपनी एक्टिंग और फिल्मों से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें