
भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां एक महिला से उसी गांव के तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया है। मामला, जिले के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया गांव का है जहां एक तीस वर्षीय विवाहित महिला के साथ उसी गांव के रहने वाले तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। इसमें एक युवक ने महिला के हाथ पकड़े, दूसरे ने रुमाल से मुंह बंद किया और तीसरे ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, पीड़िता का पति शाहकुंड में नीलेश यादव उर्फ नीलू किसी केस में अभी जेल में बंद है। भतोड़िया की रहने वाली 30 वर्षीय विवाहिता बुधवार रात के करीब नो बजे रात्रि में अपने घर से खेत की ओर शौच के लिए जा रही थी। तभी उक्त तीन युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद जब पीड़िता अपने भाइयों एवं पिता के साथ दिलीप यादव, रोहित यादव और शिवनंदन यादव के घर बोलने गई तो उन लोगों ने पीड़िता और उसके परिवार के साथ मारपीट भी किया।
इस बाबत पीड़िता ने गुरुवार को महिला थाना में आवेदन दिया है। बताया जा रहा है कि एक युवक ने महिला के हाथ को पकड़ा, दूसरे ने रुमाल से मुंह बंद किया और तीसरे ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिवनंदन यादव ने महिला के हाथ पकड़े, दिलीप यादव ने महिला के मुंह पर रुमाल रखा और प्रकाश यादव के बेटे रोहित यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस दुष्कर्म और मारपीट के मामले को लेकर पीड़िता मधुसुदनपुर थाना पहुंची लेकिन वहां से आश्वासन मिला कि महिला थाना जाकर अपनी फरियाद सुनाएं। 30 वर्षीय पीड़िता की शादी हुए तकरीबन 7 वर्ष बीत चुके हैं।
पीड़िता की शादी शाहकुंड में नीलेश यादव उर्फ नीलू से हुई है। पीड़िता के पति अभी किसी केस में वर्षों से जेल में बंद है। जिस कारण पीड़िता अपने ससुराल में नहीं रहकर अपने मायके में ही रहती है। फिलहाल दिलीप यादव और शिवनंदन यादव अपने घर में मौजूद है। लेकिन प्रकाश यादव का पुत्र रोहित यादव फरार चल रहा है। फिलहाल महिला थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।







