spot_img

मैट्रिक परीक्षा के दौरान गेट पर चढ़कर परीक्षा सेंटर में घुसी छात्रा, लगे मुर्दाबाद के नारे

spot_img
- Advertisement -

नालंदा में इंटरमीडिएट एग्जामिनेशन के बाद फिर एक बार मैट्रिक परीक्षा के दौरान गेट पर चढ़कर परीक्षा सेंटर पर जाने का छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आज यह वीडियो निकलकर सामने आ रहा है, जिसने एक बार फिर प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -

वीडियो में एक छात्रा परिक्षा केंद्र के गेट पर चढ़कर परीक्षा देने के लिए अंदर चली जाती है।यह वीडियो बिहार शरीफ के किसान कॉलेज का बताया जा रहा है। इस वीडियो में वहां खड़े मौजूद लोग पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगा रहे हैं।

- Advertisement -

दरअसल, आज समय खत्म हो जाने के बाद पुलिस वालों ने गेट बंद कर दिया तब छात्रा ने मनमानी करते हुए गेट को फांदकर पार कर गई, इसी आक्रोश में लोगों ने जिला पुलिस के खिलाफ नारे लगाए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nalanda Stampede: शीतला माता मंदिर में मची चीख-पुकार, CCTV फुटेज से खुले सनसनीखेज राज

इस ममले में कॉलेज के एग्जामिनेशन कंट्रोलर डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि एक लड़की जो समय पर एंट्री कर गई थी, लेकिन बाद में कुछ परीक्षा से जुड़े सामान वो भूल गई थी, जो लाने के लिए वो बाहर चली गई उसी वक्त समय हो जाने की वजह से मेन गेट बंद हो गया था। जब वह वापस एग्जामिनेशन सेंटर में आई तो गेट बंद होने की वजह से उसे एंट्री नहीं दिया गया वह गेट के ऊपर से आ गई। जिसे मजिस्ट्रेट के इजाजत के बाद एग्जामिनेशन में एंट्री दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sanjiv Goenka और ऋषभ पंत के बीच गरमागरमी, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लखनऊ की चिंता!

Sanjiv Goenka: आईपीएल के मैदान पर जब हाई-वोल्टेज ड्रामा होता है, तो सिर्फ खिलाड़ी...

Vivo V70 FE: भारत में एक नई Smartphone Launch का आगाज, दमदार फीचर्स और बेजोड़ सिक्योरिटी के साथ

Smartphone Launch: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Vivo ने एक बार फिर हलचल मचा दी...

Used Car खरीदते समय: 2 से 5 साल पुरानी गाड़ियाँ क्यों हैं सबसे बेहतर विकल्प?

Used Car: एक नई चमचमाती कार खरीदने का सपना हर किसी का होता है,...

IPL में Mohammad Shami का तूफान, रचा वो इतिहास जो कभी नहीं हुआ!

Mohammad Shami: आईपीएल के मैदानों में जब कोई गेंदबाज रफ्तार का कहर बरपाता है,...