मई,19,2024
spot_img

बिहार कैडर के 113 IPS अफसरों ने नहीं सौंपा संपत्ति का ब्योरा, सरकार ने DGP को भेजी सूची, दिए अल्टीमेटम

spot_img
spot_img
spot_img

बिहार कैडर के 113 आईपीएस अधिकारियों ने अब तक संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया है। इसको लेकर सरकार ने डीजीपी को पूरी सूची भेजी है। इसमें स्पष्ट रूप से अल्टीमेटम देते हुए सरकार ने समय सीमा पर तय कर दिया है। इसके तहत 31 जनवरी तक अनिवार्य रूप से संपत्ति की विवरणी समर्पित करना जरूरी है।

संपत्ति के ब्योरा देने को लेकर गृह विभाग ने 31 जनवरी 2023 तक समय सीमा दिया है। पंचांग वर्ष 2022 की अचल संपत्ति का ब्योरा स्पैरो माध्यम से ऑनलाइन जमा करने को लेकर गृह विभाग की तरफ से दो बार पत्र जारी किया जा चुका है। एक बार फिर गृह विभाग ने डीजीपी को पत्र लिखा है।

गृह विभाग के संयुक्त सचिव दिनेश राय ने डीजीपी को भेजे पत्र में कहा है कि अब तक 113 आईपीएस अधिकारियों ने वार्षिक अचल संपत्ति की विवरणी स्पैरो सिस्टम से उपलब्ध नहीं कराया है। 31 जनवरी तक अनिवार्य रूप से संपत्ति की विवरणी समर्पित करना जरूरी है। ऐसे में इसकी महत्ता को देखते हुए अपने स्तर से निदेश दें, ताकि समय पर सभी अधिकारी अपनी संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध करा सके।

यह भी पढ़ें:  Basopatti News| Madhubani News| नवविवाहिता की गले में बांधी रस्सी, कर दी हत्या, बोरे में किया लाश को पैक, घर से 5 किमी दूर जलकुंभी में छुपाया...@20 घंटे बाद

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें