back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

सुपौल के SDO पर सरकार लेगी एक्शन, SFC जिला प्रबंधक रहते की थी गड़बड़ी, अब विभागीय कार्यवाही की जद में

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

सुपौल के SDO मनीष कुमार के खिलाफ सरकार बड़ी कार्रवाई के मूड में है। मनीष कुमार ने बतौर एसएफसी के जिला प्रबंधक रहते बड़े पैमाने पर अनियमितता और गड़बड़ी की थी। अब इनपर विभागीय कार्यवाही शुरू हो गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वर्तमान में सुपौल सदर के अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार पर धान अधिप्राप्ति के बाद मिलिंग के लिए मिलरों से संबद्धता में गड़बड़ी करने का आरोप है। इसकी शिकायत मिलने के बाद बिहार प्रशासनिक सेवा के इसअधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू हो गई है।

- Advertisement -

खाद्ध-उपभोक्ता संरक्षण विभाग की रिपोर्ट पर सामान्य प्रशासन विभाग ने विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय किया है। किशनगंज के तत्कालीन जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम मनीष कुमार के खिलाफ अप्रैल 2022 को आरोप पत्र समर्पित किया गया था। इन पर आरोप है कि उन्होंने एसएफसी प्रबंधक रहते बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की थी, जिससे काफी नुकसान हुआ था।

- Advertisement -

इसी आरोप में खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग से कार्रवाई करने को लेकर पत्र दिया था। इस आलोक में आरोपी अधिकारी मनीष कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया। सामान्य प्रशासन विभाग जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ। इसके बाद विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया गया। मनीष कुमार के खिलाफ मुख्य जांच आयुक्त को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संकल्प जारी किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

होली पर Smartphone Protection: अपने गैजेट्स को पानी और रंग से बचाने के धांसू तरीके

Smartphone Protection: होली के रंगों और पानी के बीच अपने महंगे स्मार्टफोन और ईयरबड्स...

अंकिता लोखंडे ने परिवार और दोस्तों संग मनाई शानदार होली, देखें वायरल तस्वीरें!

Ankita Lokhande News: टीवी की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे ने इस बार होली का...

Sonal Chauhan की सुरक्षित वापसी: ‘जन्नत’ गर्ल ने बयां किया दुबई का खौफनाक अनुभव!

Sonal Chauhan News: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध ने दुनिया भर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें