मई,13,2024
spot_img

भीषण हादसा: ऑटो और कंटेनर की टक्कर से दो की मौत, सात जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img

औरंगाबाद से बड़ी खबर है जहां बारुण थाना क्षेत्र के जीटी रोड सोन पुल के पास स्थित पुलिस चेक पोस्ट के पास शनिवार सुबह यात्रियों से भरी टेंपो में कंटेनर ने जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में टेंपो पर सवार दो लोगों देवकुंड थाना क्षेत्र के हथियारा गांव निवासी रामप्रसाद महतो (70 वर्ष) और अरवल जिले के कुर्था निवासी आनंद पास्टर (50 वर्ष) की मौत हो गई।

इस हादसे में टेंपो पर सवार सात यात्री घायल भी हुए हैं। सभी को इलाज के लिए बारुण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों ने मृतक आनंद पास्टर पर मन बदलने यानी धर्म परिवर्तन कराने का भी बात बताया। पढ़िए पूरी खबर

प्राथमिक इलाज के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष समीम अहमद पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजा।

घायलों ने बताया कि वे सभी गोह, देवकुंड समेत अन्य थाना क्षेत्रों के गांवों से तीन टेंपो पर सवार होकर डेहरी (रोहतास) स्थित चर्च में आयोजित प्रार्थना में शामिल होने जा रहे थे। कुछ घायलों ने मृतक आनंद पास्टर पर मन बदलने यानी धर्म परिवर्तन कराने का भी बात बताया।

कुछ घायलों ने बताया कि वे करीब दो वर्षों से चर्च में जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों में तीन की हालत गंभीर है। टेंपो और कंटेनर को जब्त कर लिया गया है। घटना के बाद घटनास्थल पर घायलों की चीख पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar Phase 4 Voting Live चौथे चरण की 5 सीटों पर मतदान आज- Bihar Lok Sabha Election 2024 Live Chunav Fourth Phase Voting Today: Munger, Samastipur, Ujiarpur, Darbhanga, Begusarai

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें