spot_img

Madhubani के बिस्फी में ऑटो-बाइक में भीषण टक्कर, चाचा की मौत, भतीजा जख्मी

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें : ऑटो को जब्त कर चालक की पहचान में जुटी पुलिस, चालक पर दर्ज होगी एफआईआर:थानाध्यक्ष राजकुमार राय 

- Advertisement -

बिस्फी, मधुबनी देशज टाइम्स। स्थानीय थाना क्षेत्र के औंसी-बिस्फी मुख्य सड़क पर मढिया चौक के निकट ऑटो एवं बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक चालक एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी दूसरे युवक का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर बिस्फी थानाध्यक्ष राजकुमार राय सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच घटना की जांच में जुट गए।

- Advertisement -

मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के चहुटा पंचायत स्थिति बांसबाड़ी गांव निवासी शंकर सदाय के 18 वर्षीय पुत्र रामबाबू सदाय के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक अणरजीत सदाय मृतक के रिश्ते में भतीजा बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रामबाबू सदाय बाइक से औंसी की तरफ से बिस्फी होकर अपने गांव जा रहा था। जबकि ऑटो बिस्फी की तरफ से औंसी की ओर जा रही थी। मढिया चौक के पास दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत बिस्फी थानाध्यक्ष को दी एवं ऑटो को कब्जे में कर बाइक सवार दोनों युवक को इलाज के लिए नजदीक एक नूरचक चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में ले गए। जहां डॉक्टरों ने बाइक चालक युवक को मृत घोषित कर दिया एवं घायल युवक के इलाज में जुट गए।

बिस्फी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसके परिजनों को सूचना दी। ऑटो एवं बाइक भी थाना पर ले जाया गया। थानाध्यक्ष राजकुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बीआर 07 पीबी 3034 टेम्पो को जब्त कर चालक की पहचान की जा रही है उक्त ऑटो एवं चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। घटनास्थल पर एएसआई रविन्द्र चौधरी,सुरेश चौधरी, उदय सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौजूद हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey