मई,20,2024
spot_img

बंद घर में बड़ा विस्फोट, हर जुबां खामोश, कोई कुछ बताने को नहीं है तैयार…भीषण विस्फोट से उड़ा मकान

spot_img
spot_img
spot_img

नवादा नगर के बड़ी दरगाह मोहल्ले में एक मकान में भीषण बम विस्फोट में लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई है। वहीं मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई है। एसपी से लेकर तमाम पुलिस अधिकारी इस संबंध में कुछ बताने को तैयार नहीं है।

जानकारी के अनुसार, शहर के गोंदापुर ईदगाह के समीप मोहल्ला में बीती रात करीब साढ़े 12 बजे तीन मंजिला मकान के नीचले फ्लोर में यह धमाका हुआ है।

धमाके की वजह से ऊपर के दो अन्य फ्लोर में लगे टाइल्स और खिड़कियों में लगे शीशे तक उखड़ गए। घटना के समय घर पर कोई भी शख्स मौजूद नहीं था।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| ...बारिश के मुंतज़िर, लोकतंत्र की ज़मीं पे मधुबनी के पांव निकल पड़े...

घटनास्थल के आसपास के लोगों ने कहा कि धमाका इतना जोरदार था कि काफी दूर तक आवाज सुनी गई। वहीं, मकान का मलवा करीब 60 मीटर दूर तक बिखरा हुआ पाया गया। मकान मालिक का नाम सफीक खान है। वहीं, किरायेदार का नाम शमीम है। शमीम से कमरे में ही धमाका हुआ है।

जिस वक्त घर में धमाका हुआ, उस समय परिवार के सदस्य शादी समारोह में बाहर गए हुए थे। शमीम करीब डेढ़ साल से इस कमरे में रह रहा था। वह डेकोरेशन और लाइटिंग का काम करता है। धमाका के बाद मकान में आग लग गई। कमरे में रखा समान धू-धू कर जलने लगा। मकान का पिलर एक तरफ से ढह गया।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Lok Sabha Election LIVE 🔴| गायघाट में ग्रामीणों का वोट बहिष्कार....बोचहा पहुंचे डीएम, एसएसपी

एसपी का कहना है कि मकान में ताला लगा था। मकान के सभी किरायेदार बाहर गए हुए थे। मकान मोहम्मद शफीम का बताया जा रहा है।

जिसमें मोहम्मद शमीम सहित तीन किरायेदार रह रहे थे। धमाका इतना जबरदस्त था कि इलाके को दहला दिया। धमाके की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घर का अगला हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है।

पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक टीम को बुलाया जा रहा है। जांच के बाद ही सही स्थिति का पता लगाया जा सकता है।इलाके के लोगों का कहना है कि निश्चित तौर पर घर के अंदर बम बनाने का काम किया जा रहा था। जिसके बाद भीषण विस्फोट हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| मधुबनी की सुबह लोकतंंत्र के नाम, 09 बजे तक...9% मतदान

बम विस्फोट के नजारे से यह साफ जाहिर है कि बम बहुत शक्तिशाली रहा होगा। तभी इतने बड़े घर तक को उड़ा डाला है। इलाके के लोग इस घटना के बाद भयभीत दिख रहे हैं। वहीं पुलिस जांच में जुटी है।

समाचार लिखे जाने तक एसपी घटना के संबंध में कुछ भी विशेष बताने की स्थिति में नहीं थे। फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें