spot_img

अवध असम एक्सप्रेस से 6 किलो हाथी दांत बरामद, कीमत ऐसी हर किलो 10 लाख के

spot_img
- Advertisement -

कटिहार रेलवे स्टेशन से राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने भारी मात्रा में हाथी दांत बरामद किए हैं। पकड़े गए हाथी दांत की कीमत 60 लाख रुपए के करीब है। कटिहार रेल थानाध्यक्ष ज्योतिप्रकाश ने बुधवार को बताया कि गुवाहाटी से लालगढ़ जा रही अवध असम एक्सप्रेस से लाखों रुपए मूल्य के हाथी दांत को बरामद (huge amount of ivory recovered from avadh assam express) किया गया है।

- Advertisement -

- Advertisement -

कटिहार में रेल पुलिस को बड़ी कामयाबी प्राप्त हुई है। ट्रेन से भारी मात्रा में हाथी के दांतों को जब्त किया गया है। हाथी के दातों से भरा हुआ बैग अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन के A-1 कोच से जब्त किया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हाथी के दातों से भरा हुआ बैग अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन के A-1 कोच से बरामद किया गया है। ट्रेन से एक लावारिस बैग में रखे 7 की संख्या में हाथी के दांत को बरामद किया गया। पकड़े गए हाथी दांत की कीमत 60-70 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  सहरसा में बड़ा राजनीतिक विवाद: BJP ने MLA को बताया 'नौटंकीबाज', जानें क्यों?

दरअसल, कटिहार रेल पुलिस रूटीन ड्यूटी के चलते असामाजिक तत्वों, अवैध शराब और नशीले पदार्थ की ट्रेन में तलाशी ले रही थी। इसी के चलते जैसे ही कटिहार रेलवे स्टेशन के 5 नंबर प्लेटफार्म पर अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन रुकी उसकी तलाशी आरम्भ की गई। डिब्रूगढ़ से लालगढ़ तक जाने वाली 15909 अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन के कोच A-1 में जब तलाशी ली गई तो पुलिसकर्मी दंग रह गए। तलाशी के चलते बोगी के शौचालय में एक लावारिस बैग प्राप्त हुआ।

वही जब रेल पुलिस ने यात्रियों से पूछताछ की तो किसी ने ये स्वीकार नहीं किया कि बैग उनका है। तत्पश्चात, रेल पुलिस ने बैग को खोलकर देखा तो आपत्तिजनक सामान प्राप्त हुआ। उसकी जब जांच की गई तो पता चला कि वो हाथी दांत है जिसका दाम लाखों रुपये है।

तहकीकात में सामने आया कि तस्कर ट्रेन के माध्यम से प्रतिबंधित कीमती हाथी के दांत की तस्करी कर रहे थे। फिलहाल रेल पुलिस ने 6 किलो से ज्यादा वजन का हाथी दांत बरामद किया है। बरामद हाथी दांत की सूचना वन विभाग को देने के पश्चात् रेल पुलिस तस्करों के खिलाफ कार्यवाही में जुटी हुई है। हालांकि इस मामले में किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना के कोचिंग सेंटरों पर CM का बड़ा एक्शन: अब शहर से बाहर बनेगा नया अत्याधुनिक ‘कोचिंग हब’!

Patna Coaching Hub: पटना में खान सर और रौशन आनंद के बीच बढ़ते विवाद और शहर की चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है। अब सभी कोचिंग से#PatnaCoachingHub,#SamratChoudhary,#BiharEducation

दारोगा भर्ती: बिहार SI मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आउट, 10,759 का सपना PET से एक कदम दूर!

Bihar Police SI Result: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। कुल 10,759 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) क#BiharPoliceSIResult,#DarogaRecruitment,#BiharNews

Darbhanga LNMU की बिहार B.Ed परीक्षा का चौंकाने वाला परिणाम: 90% पास, जानें कौन बने टॉपर!

Bihar BEd Result: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित हो गया है। इस वर्ष लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे, जिसमें वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कु#BiharBEdResult,#CETBEdBihar,#BiharToppers

आपके जिले में बनेगा या नहीं? बिहार के 3 जिलों में अटल कला भवन निर्माण पर रोक, जानें पूरी लिस्ट

Bihar Atal Kala Bhawan: बिहार सरकार ने पटना, जहानाबाद और सुपौल में 620 सीटों वाले अटल कला भवनों का निर्माण रोकने का फैसला किया है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अनुसार, इन जिलों में#BiharAtalKalaBhawan,#PatnaNews,#BiharCulturalProjects