मई,18,2024
spot_img

हथियार तस्कर के साथ अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 20 पिस्तौल, 40 मैग्जीन, हथियार बनाने वाले उपकरणों समेत कई सामान बरामद

spot_img
spot_img
spot_img

खगड़िया से बड़ी खबर आ रही है जहां जिले के मानसी थाना क्षेत्र के फांगो गांव में एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई पर एक हथियार तस्कर मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बरदह गांव का रहने वाला मो. तनवीर को गिरफ्तार किया गया है।

हथियार तस्कर मो. तनवीर के पास से पुलिस को 20 पिस्तौल, 40 मैग्जीन, हथियार बनाने वाले उपकरणों सहित अन्य सामान बरामद किये हैं। वहीं, एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, खगड़िया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वहां अवैध मिनी गन फैक्ट्री है। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां छापेमारी की।

इस दौरान फैक्ट्री से 18 पिस्तौल, दो देसी पिस्तौल, 40 मैग्जीन, एक ग्राइंडर मशीन, एक वेल्डिंग मशीन और हथियार बनाने वाले अन्य उपकरण बरामद किये गये।

यह भी पढ़ें:  Basopatti News| Madhubani News| नवविवाहिता की गले में बांधी रस्सी, कर दी हत्या, बोरे में किया लाश को पैक, घर से 5 किमी दूर जलकुंभी में छुपाया...@20 घंटे बाद

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें