



संदीप सिंह राठौर, औरैया देशज टाइम्स ब्यूरो। जिले की नगर पंचायत बिधूना में स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के वन सिंग क्लिक वितरण लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छह लोगों को लाभ मिला।
नगर पंचायत बिधूना में प्रधानमंत्री स्वर्ण निधि योजना के अंतर्गत 4 जुलाई से 7 जुलाई तक 28 लोगों ने आवेदन किया। इसमें प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन पर पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को वन सिंग क्लिक वितरण लाइव कार्यक्रम में 6 लोगों का धनराशि खाते में आंतरित की गई।
योजना में सोना देवी को दस हजार रुपए, विनीत शुक्ला को दस हजार रूपए, अनुराग कुमार दस हजार रुपए, सोनम को दस हजार रुपए, शिव ओम को दस हजार रुपए व शिवम बाथम को दस हजार रुपए की धनराशि उनके खाते में भेजी गई। इसके अलावा सभी को अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा व ईओ विजय कुमार की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया।
वहीं, अप्रैल माह में राम मोहन मिश्रा व अरविन्द कुमार को 50-50 हजार रुपए की धनराशि स्वनिधि योजना के अंतर्गत दी जा चुकी है। इसके लिए आज सभी को प्रशस्ति पत्र दिया गया। वर्ष 2021 में पुराना बिधूना निवासी कमलेश कुमार को स्वनिधि योजना से बीस हजार रुपए की धनराशि मिली थी।
जिन्होंने चाय, समोसा, जलेबी की दुकान की और उससे लाभ कमाया। वह समय पर अपनी किश्त वापसी कर रहे। इस कारण उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया। मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि हमें अप्रैल माह में पचास हजार रुपए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से प्राप्त हुआ था जिससे हमने पुराने कपड़ों का व्यापार किया है। उससे लाभ कमाकर अपनी किश्त को समय से जमा कर रहे हैं। जिस कारण नगर पंचायत बिधूना से उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया।
चेयरमैन बोले: चेयरमैन आदर्श कुमार मिश्रा ने कहा कि छोटे रोजगार करने वालों के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना बहुत अच्छी योजना है। इससे व्यक्ति लाभ लेकर अपनी जरूरतों को पूरा कर अपने व्यवसाय को और आगे बढा सकता है। एक बार ऋण की राशि चुकाने पर दूसरी बार भी लोन दिया जाता है। इससे व्यक्ति अपने मेहनत और लगन से अपने आपको और सक्षम बना कर रोजगार में आगे बढ़ सकते हैं।
ये लोग भी रहे मौजूद: इस मौके पर दिनेश गुप्ता, सभासद फुरकान खान रानू, सतेन्द्र यादव, भानू सेंगर, राहुल तिवारी, सत्यम त्रिवेदी, सौरभ शुक्ला, शिवेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





