back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

यूपी के औराया में हाइवे किनारे दबंग युवक ने होटल संचालक को बांधकर पीटा, की फायरिंग, लोगों ने दबंग को दबोचा, पीड़ित बोला मुझे जाने से मारने आया था

spot_img
- Advertisement - Advertisement

संदीप राठौर चुनमुन, औरैया, देशज टाइम्स ब्यूरो। शहर में दबंग द्वारा एक होटल में अवैध हथियार से होटल संचालक पर हमला बोल दिया और पल भर में फायर कर दी। जिसके बाद होटल में खाना खा रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई।

- Advertisement -

कुछ लोगों ने युवक को कट्टे के साथ पकड़ा। और उसकी मारपीट कर उसे होटल में बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दबंग के साथ मारपीट की गई। कट्टा दबंग के हाथों में दिखाई पड़ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

महटौली हाइवे के किनारे बने एक होटल पर कुछ दबंगों ने अवैध हथियार के साथ हमला बोल दिया। दबंगों की दबंगई इस कदर देखने को मिली कि दबंग युवक प्रह्लाद श्रीवास्तव ने अवैध हथियार से फायर भी कर दिया।

- Advertisement -

इससे होटल में बैठे खाना खा रहे लोग दहशत में आ गए और अफरा तफरी का माहौल बन गया। किसी तरह होटल में मौजूद लोगों ने जान की बाजी लगाकर युवक को पकड़ा और और उससे कट्टा छीन उसे बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को कट्टे के साथ हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू की।

होटल में मौजूद लोगों ने पकड़ा
होटल संचालक ने बताया कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह आरोपी युवक को मारपीट कर होटल में पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। आरोपी ने गोली मारने का प्रयास भी किया था। होटल में खाना खाने को लेकर ही किसी बात पर कहासुनी होने के बाद झगड़ा शुरू हुआ।

आरोपी प्रहलाद श्रीवास्तव करमपुर गांव का रहने वाला है। जिसने 315 बोर के देशी कट्टा से फायर भी किया। फायर मिस होने के बाद होटल पर मौजूद लोग ने हमलावर प्रहलाद श्रीवास्तव को पकड़ कर प्लास्टिक के पाइप से बांध कर पुलिस के हवाले किया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
डिप्टी एसपी महेंद्र पाल ने बताया कि होटल में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद एक पक्ष ने फायर की, लेकिन दूसरे पक्ष ने आरोपी युवक को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने आरोपी युवक पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्ट –

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Anupama News: ‘अनुपमा’ में टूटेगा कपिल का सब्र, कीर्ति का होगा भंडाफोड़, परिवार के सामने खुलेगा हर राज!

Anupama News: टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'अनुपमा' में इन दिनों खूब ड्रामा देखने...

महाशिवरात्रि 2026: दुर्लभ सर्वार्थ सिद्धि योग में शिव आराधना का अलौकिक महत्व

महाशिवरात्रि 2026: सनातन धर्म में भगवान शिव की आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि अत्यंत महत्वपूर्ण...

नई Hyundai Creta 2027: फीचर्स और टेक्नोलॉजी में बेजोड़ अपडेट्स

Hyundai Creta: भारत में एसयूवी सेगमेंट की बादशाहत कायम रखने वाली Hyundai Creta के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें