back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

घर में सोई इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सीतामढ़ी से बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने इंटर की एक छात्रा ज्योति कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। फिलाहल पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना मुख्यालय स्थित डुमरा थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी मुहल्ले की है। 

- Advertisement -

- Advertisement -

घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है। घटनास्थल पहुंचे सदर डीएसपी काम कृष्ण ने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिवार वालों के बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

- Advertisement -

हालांकि अब तक इस घटना में शामिल अपराधियों के बारे में कोई खास जानकारी सामने नहीं आ पाई है। छात्रा की हत्या क्यों हुई है, इसको लेकर भी परिवार वाले कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। छात्रा की हत्या के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा है और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार ज्योति कुमारी अपने दो छोटे भाई के साथ अपने कमरे में सो रही थी।इसी बीच देर रात अज्ञात बदमाशों ने खिड़की की तरफ से गोली सर में मार दी। जिससे मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। छात्रा के परिजन पिछले 5 वर्षों से किराए के मकान में रह रहे थे।

परिजन गाढ़ा थाना क्षेत्र के मनिकचौक गांव निवासी है जो फेरी लगा कर बर्तन का व्यवसाय करते हैं। घटना की सूचना पर सदर DSP रामकृष्ण घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए है।

पुलिस कारणों का पता लगा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें कही जा रही हैं। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इसके पीछे का कारण क्या है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शिवालिका ओबेरॉय ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट से मचाया धमाल

Shivalika Oberoi News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों खुशियों का माहौल है और...

बेंगलुरु में खुला Nothing Store: पाएं CMF Buds 2 मात्र 99 रुपये में और भी बहुत कुछ

Nothing Store: भारतीय टेक बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी नथिंग अब...

Lawrence Bishnoi गैंग का बॉलीवुड पर खौफ? रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह मामले में बड़ा खुलासा!

Lawrence Bishnoi News: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों खौफ और साजिशों का साया...

विजया एकादशी 2026: विजय और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें

Vijaya Ekadashi: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है, और फाल्गुन मास...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें