spot_img

हथियार की नोंक पर साली से दुष्कर्म करने की कोशिश और विरोध करने पर ससुर पर पिस्टल तान देना पड़ा महंगा…पहुंच गई पुलिस

spot_img
- Advertisement -

नवादा से बड़ी खबर है जहां नगर थाना क्षेत्र के पुरानी कलाली रोड मोहल्ले से पुलिस ने पिस्टल के साथ एक युवक झारखंड के रामगढ़ निवासी अर्जुन मालाकार को पकड़कर हिरासत में लिया है। मामला जीजा साली से जुड़ा है जहां जीजा अपनी ही साली के साथ हथियार के नोक पर छेड़खानी की घटना को अंजाम दे रहा था।

- Advertisement -

इसको देखकर ससुर ने जब विरोध करना शुरू किया तो दामाद ने ससुर पर पिस्टल तान दिया। फिर क्या था ससुराल वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने 7 गोली व पिस्टल के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, युवक का ससुराल नगर थाना क्षेत्र के पुरानी कलाली रोड मोहल्ले में है। वह रात में पिस्टल लेकर अचानक घर में घुस गया। साथ ही ससुराल के परिवार को जान मारने की धमकी देने लगा। इसकी सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को धर दबोचा।

- Advertisement -

युवक ने बताया कि उसने अपने ससुर को कारोबार के लिए रुपये दिए थे। उन्हीं रुपयों को वापस मांगने के लिए वह यहां आया था। बता दें कि झारखंड के रामगढ़ निवासी अर्जुन मालाकार की शादी पुरानी कलाली रोड मोहल्ला निवासी राजेश मालाकार की पुत्री के साथ दो साल पहले हुई थी। पढ़िए पूरी खबर

यह मामला नवादा नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले की है, जहां से नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती के परिजनों द्वारा आवेदन देकर अपने ही दामाद के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया हैं। आवेदन के बाद पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

बताया जाता है कि झारखंड के रहने वाले भगवान मालाकार का पुत्र अर्जुन मालाकार अपना ससुराल पहुंचा था, जो हथियार की नोंक पर अपनी ही साली के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के द्वारा जब त्वरित कार्रवाई की गई तो उसके पास से 7 जिंदा कारतूस व एक पिस्टल बरामद हुआ।

इस घटना को लेकर नगर थाना पहुंचे परिजनों के द्वारा बताया गया कि दामाद अपनी ही साली के साथ छेड़खानी कर रहे थे। जब इसका विरोध ससुर के द्वारा किया गया, तो ससुर पर ही पिस्टल निकालकर दमाद ने तान दिया गया था, जिसकी सूचना नवादा पुलिस को दी गयी थी। मनचले दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इधर, ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक पर अपनी साली को साथ ले जाने के लिए आने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक की शादी होने के बाद ससुराल आने-जाने के क्रम में उसका अपनी साली के प्रेम प्रसंग हो गया था। पिस्टल लेकर ससुराल आने का उसका मकसद पैसे वापस मांगना नहीं था। बल्कि, वह हथियार के बल पर अपनी साल को साथ ले जाना चाहता था। लेकिन सूचना मिलने पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने पिस्टल के साथ युवक को पकड़ लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bettiah Crime News: बेतिया में बेटे की निर्मम हत्या: मां और भाई ही निकले कातिल, लाश जलाई, प्रूफ़ मिटाया… मगर! खुला MUDER का राज

पश्चिमी चंपारण के मनुआपुल में एक युवक शैलेश तिवारी की हत्या कर शव जलाने के आरोप में उसकी मां और बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में यह माम#BettiahCrime,#BiharPolice,#FamilyMurder

Darbhanga Cyber Crime News: दरभंगा में साइबर ठगी पर पुलिस का बड़ा वार! CSP संचालकों को मिली खास ट्रेनिंग, कैसे बचें फ्रॉड से

दरभंगा के घनश्यामपुर थाना में साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम हुआ। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने CSP संचालकों को OTP, बैंक जानकारी साझा न करने और ग्राहको#DarbhangaNews,#CyberCrime,#BiharPolice

Darbhanga -Benipur Nagar Parishad News: बेनीपुर नगर परिषद में करोड़ों के घोटाले का बड़ा खुलासा! जांच के आदेश से अधिकारियों में खलबली

दरभंगा के बेनीपुर नगर परिषद में सरकारी योजनाओं में करोड़ों की धांधली का आरोप लगा है। आर्थिक अपराध इकाई ने नगर विकास विभाग को जांच के आदेश दिए हैं, जिससे परिषद मBenipurNews,DarbhangaCorruption,BiharEOU

Darbhanga Crime News: दरभंगा में यामाहा मैनेजर की हत्या पर माले ने उठाई आवाज -एजेंसी में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं… आखिर क्यों स्टाफ...

Darbhanga Crime News: चंदनपट्टी में यामाहा मैनेजर मोहम्मद फैज की हत्या के बाद भाकपा (माले) ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने स्पीडी ट्रायल और मुआवजे की म#DarbhangaNews,#BiharCrime,#MurderProbe