spot_img

सुपर स्टार खेसारी लाल यादव को हथकड़ी, जेल या बेल…!, कर्ता करे न कर सके, शिव करे सो होय…

spot_img
- Advertisement -

सुपर स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का इंस्ट्राग्राम पोस्ट, कर्ता करे न कर सके, शिव करे सो होय…इन दिनों चर्चा में है। कारण खेसारी फिलहाल काफ़ी मुश्किल में पड़ते दिखाई दे रहे हैं।

- Advertisement -

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध गायक व एक्टर के गले पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। छपरा कोर्ट ने 2019 के जमीन विवाद और चेक बाउंस मामले में ये वारंट जारी किया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,छपरा कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। मामला साल 2019 में एक जमीन की खरीद और चेक बाउंस से जुड़ा है। खेसारी लाल यादव ने अपनी पत्नी चंदा देवी के नाम पर एक जमीन खरीदने का सौदा किया था। इसके पैसे नहीं दिए गए।

- Advertisement -

कोर्ट के दस्तावेज और पुलिस के रिपोर्ट के अनुसार साल 2019 में मृत्युंजय पांडेय नामक व्यक्ति ने अपनी जमीन की बिक्री शत्रुघन कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव की धर्मपत्नी चंदा देवी से 22 लाख 7 हजार रुपया में सुनिश्चित की थी|

इस जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया चंदा देवी के नाम पर 4 जून 2019 को पूरी हो गई थी। जमीन के पैसे खेसारी लाल यादव ने मृत्युंजय पांडे को 18 लाख रुपए का राशि चेक काट कर भुगतान किया था। जब मृत्युंजय चेक को लेकर बैंक गए तब तक चेक बाउंस हो चुका था।

हालांकि, चार साल पुराने इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए खेसारी ने पहले कोर्ट से अंतरिम जमानत ले ली थी। लेकिन अब वह सुनवाई में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इसके चलते कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में हर घर में मुफ्त बिजली, ‘पीएम सूर्य घर’ से रौशन होगा Darbhanga दो बड़े वादों के साथ.. विशेष लोन कैंप,...

पीएम सूर्य घर योजना: बिजली बिल से आजादी और पर्यावरण को नया जीवन, इन...

Bihar News: बिहार पुलिस आयोग अध्यक्ष पर केएस द्विवेदी को मिला कार्यकाल विस्तार, अब इस उम्र तक संभालेंगे पद

बिहार पुलिस आयोग अध्यक्ष: बिहार सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए बिहार...

Samastipur News: समस्तीपुर में शूटआउट, दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की हत्या, दूसरा जिंदगी-मौत के बीच! पढ़िए Darbhanga, मिले अहम सुराग, गैंगवार का एंगल!

समस्तीपुर शूटआउट: बिहार के समस्तीपुर जिले में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। दिनदहाड़े बदमाशों...