मई,17,2024
spot_img

बिहार की कुढ़नी में बीजेपी का सीधा मुकाबला जदयू से, सीट पर महागठबंधन से RJD नहीं जेडीयू ने उतारा प्रत्याशी

spot_img
spot_img
spot_img

कुढ़नी विधानसभा सीट (Kurhani Vidhan Sabha Seat) दिलचस्प हो गया है। मोकामा और गोपालगंज के बाद होने वाले इस सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। मगर इसबार राजद की सीट पर जदयू बाजी मारने उतरेगा। बस यही से दिलचस्पी शुरू हो गई कि भाजपा का मुकाबला इसबार जदयू से होगा। अब यह तय होना है तीर निशाने पर लगेगा या कमल खिलेगा…। पढ़िए पूरी खबर

 

पांच दिसंबर को मतदान होना है। इसके लिए 10 नवंबर से 17 नवंबर तक नामांकन की तिथि है। अभी तक बीजेपी (BJP) की ओर से प्रत्याशी का एलान नहीं हुआ है, लेकिन महागठबंधन से तय हो गया है कि आरजेडी (RJD) नहीं बल्कि यहां से जनता दल यूनाइटेड का प्रत्याशी उपचुनाव लड़ेगा।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News| अच्छी बारिश के संकेत...La-Nina Coming Via Purnia...चंद दिन शेष...Monsoon की Bihar में समय से पहले Grand Entry

जेडीयू ने यहां से मनोज कुशवाहा (Manoj Kushwaha) को अपना प्रत्याशी बनाया है। मनोज कुशवाहा कब नामांकन करेंगे। अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है। कुढ़नी विधानसभा से आरजेडी से विधायक रहे अनिल सहनी को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने तीन सितंबर 2022 को दोषी करार दिया था। इसके बाद बिहार विधान सभा सचिवालय से 13 अक्टूबर 2022 को अधिसूचना जारी कर अनिल सहनी के विधायक की सदस्यता को रद कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा पुलिसिंग में अर्से बाद...अक्स अपना देखिए....

 

शनिवार को जेडीयू की ओर से पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नाम की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि कुढ़नी से मनोज कुशवाहा को पार्टी उम्मीदवार बनाने जा रही है। इस मौके पर अब्दुल बारी सिद्दीकी, मदन मोहन झा समेत कई नेता मौजूद थे।

 

इससे पहले, मनोज कुशवाहा ने इस बात की घोषणा कर दी थी कि वही उम्मीदवार होने जा रहे हैं। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा भी था। वैसे बाद में उन्होंने इस पोस्ट को हटा लिया था। कहा जा रहा है कि अब जल्द ही भाजपा भी यहां अपना उम्मीदवारी उतारेगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के सरकारी स्कूलों में मंगल ही मंगल...अब, Mid Day Meal में मिलेंगी बच्चों को गरमा गरम दूध

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें