मई,20,2024
spot_img

जदयू प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 27 नवंबर को…उपेंद्र कुशवाहा रहेंगे या नए के सिर सजेगा ताज…फैसला तय हो जाएगा 26 को नामांकन के बाद…

spot_img
spot_img
spot_img

जदयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने सोमवार को प्रदेश के सांगठनिक चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 27 नवंबर को होगा।  उमेश कुशवाहा फिलहाल बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही यह हो जाएगा कि कुशवाहा बनें रहेंगे या कोई और नया अध्यक्ष मिलेगा।

 

वैसे, राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी पद भी जल्द खाली होने जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी चल रही है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का कार्यकाल खत्म होने वाला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव दिल्ली में होगा। इसकी घोषणा राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी अनिल हेगडे करेंगे कि कब चुनाव हो और इसकी तिथि क्या हो।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| भूतही बलान पुल के नीचे महिला की लाश...Unknown, सवालों के साथ

फिलहाल जदयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रखंड/सेक्टर का चुनाव 16 एवं 17 नवम्बर 2022 को, जिला और नगर निगम क्षेत्र का चुनाव 20 नवम्बर 2022 को तथा मत विभाजन की स्थिति में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 27 नवम्बर को होगा।

 

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि प्रखंड/सेक्टर के चुनाव के लिए मतपत्र भेजे जा रहे हैं और सभी स्थानों का चुनाव 16 एवं 17 नवम्बर को तथा जिला और निगम क्षेत्र में 20 नवम्बर 2022 को सम्पन्न कर लिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election| Jaley से Singhwara....Silent Mode में

 

राज्य में 26 नवम्बर 2022 को पूर्वाहन 11 बजे से 1 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होगा, नामांकन पत्रों की जांच के बाद 5 बजे तक नाम वापस लिया जा सकेगा। मत विभाजन की स्थिति में मतदान की प्रक्रिया 27 नवम्बर 2022 को पूर्वाह्न 11 से 1:30 बजे तक होगी और तत्पश्चात् मतपत्रों की गिनती सम्पन्न होगी। मौके पर उनके साथ मुख्यालय प्रभारी महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| CSP चलाने वाला निकला बड़े गैंग का अपराधी, SDPO Manish Chandra Choudhary का Action...दो अपराधी लोडेड पिस्टल,मैग्जीन, कारतूस के साथ गिरफ्तार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें